BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

♦️ पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा व श्री अविनाश चोपड़ा के सरंक्षण में पंकज चड्ढा लगातार चौथी बार बने श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) के प्रधान : एडवोकेट पी.पी सिंह आहलुवालिया
♦️मेले के सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन, नगर निगम जालंधर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जल्द की जाएगी बैठकें : प्रधान पंकज चड्ढा
♦️बाबा जी के ध्वजारोहण की रस्म अदा कर मेले का हुआ शुभारम्भ : अतुल चड्ढा, आरुष चड्ढा

नितिन कोहली, नवल कम्बोज, वीरेंद्र शर्मा, योगेश सूरी, अमरजीत अमरी, मुकेश सेठी, चंदन ग्रेवाल, बंटू सभरवाल, जोगिन्दर सैनी, राजिंदर बेरी ने प्रधान पंकज चड्ढा को दी शुभकामनाएं ।

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : 25 सितम्बर को अंनत चौदस के दिन आयोजित हो रहे विश्व विख्यात श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले के उपलक्ष्य में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) एवं चड्ढा बिरादरी (रजि.) द्वारा संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री आज्ञापाल चड्ढा का स्मरण करते हुए आज श्री सिद्ध बाबा सोढल मन्दिर के मुख्य प्रांगण में बाबा जी के झंडे की रस्म अदा कर श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले का रस्मानुसार श्री गणेश किया गया। झंडे की रस्म सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली, भाजपा नेता नवल किशोर कम्बोज, कांग्रेसी नेता सुदेश विज, हिन्दू नेता योगेश सूरी, अमरजीत सिंह अमरी, समीर मरवाहा गोल्डी, पार्षद मुकेश सेठी, सुशील सैनी ‘बब्बल पहलवान’ (पंजाब पुलिस), सिटी वाल्मीकि सभा के चीफ पैट्रन चंदन ग्रेवाल, चेयरमैन राज कुमार राजू , प्रधान राजेश भट्टी, पैट्रन सुभाष सोंधी, बंटू सभरवाल, प्रदीप भिंदा, दोआबा खालसा स्कूल मार्किट एसोसिएशन के प्रधान जोगिन्दर सिंह सैनी, उप-प्रधान प्रजय शर्मा, सचिव पवन कुमार, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, पार्षद राजीव ढींगरा, दविंदर रोनी, बलराज ठाकुर, एडवोकेट अमित सिंह संधा, एडवोकेट हितेश सूरी, दीपक सूरी, हेमंत थापर, जगजीत सिंह लक्की, राजीव वर्मा मुरली, हरपाल चड्ढा, सुनील अरोड़ा टीटू, प्रोफेसर एमपी सिंह, हिमांशु शर्मा, किशनलाल शर्मा द्वारा अदा की गई। कार्यक्रम में नीरु कपूर एवं वंदना मेहता द्वारा बाबा जी की महिमा का गुणगान किया गया ।इस उपरांत चुनाव अधिकारी एडवोकेट पी.पी सिंह आहलूवालिया की देख-रेख में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के वार्षिक चुनाव करवाएं गए जिसमें सर्वसम्मति से पंकज चड्ढा को लगातार चौथी बार सुधार सभा का प्रधान चुना गया l जबकि हिन्द समाचारपत्र समूह के प्रधान सम्पादक पदम श्री विजय चोपड़ा को पूर्ववत मुख्य संरक्षक, श्री अविनाश चोपड़ा को पूर्ववत चेयरमैन और श्री अभिजय चोपड़ा को पूर्ववत डायरेक्टर घोषित किया गया।गौरतलब है कि श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर की सेवा को जीवन के 50 वर्ष से अधिक साल समर्पित करने वाले श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर ट्रस्ट के ओर्गानाइज़र सेक्रेटरी एवं श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) व चड्ढा बिरादरी (रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष स्व. श्री आज्ञापाल चड्ढा लगातार 32 साल श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान बने रहे। इस मौके पर श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) के प्रधान पंकज चड्ढा ने बताया कि बाकी कार्यकारिणी जल्द ही घोषित की जाएगी।उन्होंने कहा कि हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी बाबा जी का मेला बहुत धूम-धाम से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में मेले के सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन, नगर निगम जालंधर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें की जाएगी और मेले सम्बन्धी आगे की रूप-रेखा तैयार की जाएगी।समारोह में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) के प्रधान पंकज चड्डा के दिशा निर्देशानुसार चड्ढा बिरादरी (रजि.) के प्रधान अतुल चड्ढा के नेतृत्व में उप-प्रधान आरुष चड्ढा सैंकड़ों युवाओं के काफिले सहित समारोह में शामिल हुए। चड्ढा बिरादरी (रजि.) के प्रधान अतुल चड्ढा व उप-प्रधान आरुष चड्ढा ने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) एवं चड्ढा बिरादरी (रजि.) द्वारा समारोह में उपस्थित हुए गणमान्यों को बाबा जी के आशीर्वाद तौर पर सिरोपें भेंट करके सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में ठन्डे-मीठे जल व अटूट लंगर की व्यवस्था भी की गयी ।चड्ढा बिरादरी (रजि.) से ललित मोहन चड्ढा, विशाल चड्ढा, प्रिंस चड्ढा, विकास चड्ढा, आरव चड्ढा, अभि चड्ढा ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले गणमान्यों का हार्दिक स्वागत किया।

इस अवसर पर सर्वश्री अमित टोनी, रजनीश अरोड़ा ‘शैंटी’, संदीप शर्मा, बिट्टू चड्ढा, परवीन चड्ढा, नवीन चड्ढा, नकुल चड्ढा, इंद्रवंश चड्ढा, आशीष चड्ढा, गुलशन सभ्रवाल, सुमित कालिया, जोगिन्द्रपाल शर्मा, दविन्द्र मल्होत्रा, लौह पुरोहित पं. सुखदेव मेहता, शिव कुमार धीर, लौह पुरोहित शिव शर्मा, योगेश आनंद, सोनू त्रेहण, गगनदीप सिंह नागी, जसप्रीत सिंह जस्सी, मनी सचदेवा, सुरजीत सिंह सीटा, राहुल मल्होत्रा, राजन शर्मा, चंदन शर्मा, मनीष, हनी मेहरा, शिवम पाण्डे, विकास शर्मा, अभय शर्मा, अनमोल, शिवा, अखिल शर्मा, रॉयल नवाब, हरमनदीप सिंह, रजत, कपिल, लक्की, रंजीत, अजय साहनी, गगन भगत, अमन भगत, लक्की अरोड़ा, राहुल, मोहित शर्मा, केशव मल्होत्रा, दीप, साहिल गिल, अनुभव शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!