BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJAB

महानगर की अग्रणी संस्था ‘याराना क्लब’ ने चलाया पौधारोपण अभियान, लोग पर्यावरण संरक्षण पर दे खास ध्यान : प्रधान संदीप जिंदल 

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : महानगर की अग्रणी संस्था ‘याराना क्लब’ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से डीसी ऑफिस के पास सुविधा सेंटर के सामने पौधारोपण अभियान चलाकर अपना 126वां प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। याराना क्लब के प्रधान संदीप जिंदल की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने नीम, पीपल, डेक सहित विभिन्न प्रजातियों के 45 से अधिक पौधे लगाए।इस मौके पर प्रधान संदीप जिंदल ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पौधारोपण अभियान निरंतर जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को इस महा अभियान से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। क्लब के महासचिव राजन शर्मा ने कहा कि पौधे लगाना जितना आवश्यक है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करना है, ताकि वे बड़े होकर पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बना सकें। इस अवसर सर्वश्री संजय जैन, अजय अग्रवाल, वरुण गुप्ता, तेजिंदर भगत, लकी शर्मा, विक्की पंडित, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से परिणीता शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!