
जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : महानगर की अग्रणी संस्था ‘डिजिटल मीडिया एसोसिएशन’ (DMA) के प्रधान अमन बग्गा की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन सर्किट हाउस, जालंधर में किया गया, जिसमें सैकड़ों पत्रकार शामिल हुए। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत एवं जालंधर के मेयर वनीत धीर पहुंचे। वहीं आप नेता सौरव सेठ एवं कीमती भगत विशेष तौर पर पहुंचे। इस दौरान एसोसिएशन के पैट्रन प्रदीप वर्मा और स्क्रीनिंग कमेटी के हेड गुरप्रीत संधू द्वारा मंच संचालित किया गया।
बैठक में एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद, महासचिव जसविंदर सिंह आजाद, सलाहकार रविंदर शर्मा, अमित गुप्ता, वरिष्ठ उप-प्रधान महावीर सेठ व उप-प्रधान योगेश सूरी ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर गंभीरता से अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी पत्रकारों को पूरा भरोसा भी दिलाया है कि पत्रकारों के हकों की लड़ाई के लिए वह सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़े रहेंगे। वही वरिष्ठ उप-प्रधान अमरप्रीत सिंह, सुमेश शर्मा, नीतू कपूर, पी.आर.ओ धर्मेंद्र सोंधी, कोषाध्यक्ष वरुण गुप्ता, सचिव मोहित सेखड़ी, अंकित भास्कर, केवल कृष्ण, उप-प्रधान संदीप वर्मा, कैंट इंचार्ज हरचरण सिंह चावला, संयुक्त सचिव करणबीर, नितिन कौड़ा, योगेश कत्याल, सुखविंदर लक्की, रविंदर किट्टी, जतिन बब्बर, साहिल अरोड़ा, लीगल सेल से एडवोकेट हितेश सूरी, सुमेश शर्मा, राकेश भास्कर तथा संदीप बंसल समेत कई पत्रकारों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
बैठक में मंत्री मोहिंदर भगत व मेयर वनीत धीर ने एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लिए मेंबरशिप आईडी कार्ड और व्हीकल स्टिकर को जारी करते हुए पत्रकारों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं और साथ ही संस्था द्वारा किए जारी विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की भरी-भूरी प्रशंसा की है। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को आ रही विभिन्न प्रकार की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया तथा इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है। इस मौके मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर ने पत्रकारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि एसोसिएशन की मांगों को सीएम पंजाब के ध्यान में लाकर शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और साथ ही सीएम पंजाब और पंजाब सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करवाकर पत्रकारों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर प्रधान अमन बग्गा व चेयरमैन अजीत सिंह बुलंद ने कहा कि पंजाब भर के सभी जिलों के पत्रकारों से हमारी अपील है कि अपने मान-सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के परिवार का जल्द से जल्द सदस्य बनें। उन्होंने कहा कि जल्द ही एसोसिएशन के प्रयासों से डिजिटल मीडिया से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों की 11 सदस्यीय कमेटी सीएम भगवंत मान से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों को लेकर मांग-पत्र सौंपेगी। इस अवसर पर अजय मल्होत्रा, अर्शदीप सिंह कालड़ा, अनुराग कोंडल, सन्नी, पवन कुमार, दीपक कुमार, अवतार सिंह, सुशील शर्मा, रंजन कुमार, नरेंद्र कश्यप, जयदीप, सोनू, अशोक भगत, जीवन भास्कर, बसंत, राकेश चावला, मनीष भट्टी, सन्नी कुमार, सोड्डी, राजकुमारी, विजय अट्वाल, ज्योति बब्बर, संजीव वर्मा, संजीव कपूर, रामपाल, रजीत भास्कर, विक्रम विक्की, दविंद्र कुमार तथा रघुवंत सिंह सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।










