BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABSPORTS

वॉरियर्स एन.जी.ओ. के प्रधान वरुण कोहली ने संभाली जालंधर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष की कमान ; पंकज चड्ढा, दिनेश ढल्ल, मलकीत सुभाना व अन्य ने दी शुभकामनाएं

जालंधर (ब्यूरों): जालंधर के सर्किट हाउस में शनिवार को आयोजित एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह के दौरान वॉरियर्स एन.जी.ओ. के प्रधान वरुण कोहली ने जालंधर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में औपचारिक तौर पर पदभार संभाला है। कार्यक्रम में खेल, प्रशासन, सामाजिक, व्यावसायिक एवं जनजीवन से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों के अलावा बड़ी संख्या में बॉक्सिंग खिलाड़ी, खेल प्रेमी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर वरुण कोहली को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, नॉर्थ हल्का इंचार्ज दिनेश ढल्ल, डिप्टी मेयर मलकीत सिंह, डी.एस. सोढ़ी, लखवीर सिंह, मोंटी, साहिल सहगल, अर्जुन भल्ला, जुगल किशोर, गुरिंदर सिंह सांगा, सुमित शर्मा, डीएसपी सुभाष अरोड़ा, विशाल चड्ढा, पार्थ, अजय, सुमित, बॉबी गुलाटी सहित अन्य गणमान्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसके युवा होते हैं और खेल उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष की भावना तथा नेतृत्व क्षमता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वरुण कोहली सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हैं और युवाओं के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सर्वविदित है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जालंधर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन नई उपलब्धियां हासिल करेगी तथा जिले के खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।वही नवनियुक्त अध्यक्ष वरुण कोहली ने सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त समाज के निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को नशे एवं अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए खेलों को जन-आंदोलन का स्वरूप देना समय की आवश्यकता है और बॉक्सिंग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है ।उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जालंधर में बॉक्सिंग को नई पहचान दिलाना, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से उभर रही प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना, आधुनिक प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करना तथा खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि एसोसिएशन पूरी पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जिले के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!