BREAKINGDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPUNJAB

जिला भाजपा लीगल सेल आम जनता के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए रहेगा प्रतिबद्ध : एडवोकेट विकास भारद्वाज

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : जिला भाजपा लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट विकास भारद्वाज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही संविधान, कानून के शासन और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाली पार्टी है। उन्होने कहा कि भाजपा लीगल सेल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद लोगों को उचित कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ संवैधानिक कर्तव्यों की भी जानकारी होनी चाहिए। एडवोकेट भारद्वाज ने कहा कि लीगल सेल आम जनता और कानूनी व्यवस्था के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा लीगल सेल जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में सहयोग करेगा। एडवोकेट भारद्वाज ने कहा कि भाजपा जालंधर शहरी जिलाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में घर- घर में प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याण नीतियों को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लीगल सेल जनसेवा की भावना से सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!