BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

आप ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली और नॉर्थ से विनीत धीर को बनाया उम्मीदवार

जालंधर (ब्यूरो) : आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपनी चुनावी तैयारियां तेज करते हुए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने कुल 31 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जालंधर की राजनीति के लिहाज से इस सूची को काफी अहम माना जा रहा है।

पार्टी ने जालंधर सेंट्रल विधानसभा हलके से नितिन कोहली और जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके से विनीत धीर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इन दोनों नामों की घोषणा के साथ ही जालंधर जिले में चुनावी सरगर्मियां तेज होने की संभावना है। अब राजनीतिक गलियारों में इन उम्मीदवारों की चुनावी रणनीति और विपक्षी दलों की संभावित तैयारियों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!