जालंधर/चंडीगढ़ (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : पंजाब में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के चलते आज पंजाब सरकार ने अहम फैसला लिया है। बता दे कि कोरोना महामारी के मामलों में बढ़ोतरी होती देख सरकार द्वारा राज्य में पाबंदियां फिर से बढ़ा दी गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा राज्य में 15 जनवरी तक रात को नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। पंजाब सरकार ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। नाइट कर्फ्यू के अलावा सरकार ने कुछ गाइडलाइंस भी जारी की हैं। इन गाइडलाइंस के मद्देनजर स्कूल, कालेज, कोचिंग सेंटर, यूनिवर्सिटयों को बंद कर दिया गया है। वहीं सिनेमा हालों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्पा, स्वीमिंग पूल, जिम, स्टेडियम बंद रहेंगे। ए.सी. बसें 50 प्रतिशत तक चलेंगी, मॉल, रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे, आफिस में बिना मास्क के एंट्री नहीं होगी। इसी के साथ ऑफिसों में वैक्सीनेटिड स्टाफ को ही एंट्री दी जाएगी। आज आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी कोरोना की चपेट में आ गए गए है। बता दे कि पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर अरविन्द केजरीवाल लगातार पंजाब में रैलियां व बड़े मंचों के माध्यम से आम आदमी पार्टी का लगातार प्रचार कर रहे थे। वही कुछ दिन पहले ही पटियाला मेडिकल यूनिवर्सिटी में कोरोना ब्लास्ट हुआ था जहां 100 के करीब लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
Related Articles
♦️ पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा व श्री अविनाश चोपड़ा के सरंक्षण में पंकज चड्ढा लगातार चौथी बार बने श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा (रजि.) के प्रधान : एडवोकेट पी.पी सिंह आहलुवालिया
♦️मेले के सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन, नगर निगम जालंधर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जल्द की जाएगी बैठकें : प्रधान पंकज चड्ढा
♦️बाबा जी के ध्वजारोहण की रस्म अदा कर मेले का हुआ शुभारम्भ : अतुल चड्ढा, आरुष चड्ढा
06/07/2026
पत्रकारों की अग्रणी संस्था ‘डिजिटल मीडिया एसोसिएशन’ ने पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की शिष्टाचार भेंट, पत्रकारों के हितों पर हुई चर्चा : प्रधान अमन बग्गा
30/06/2026
Check Also
Close








