BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

बलजीत सिंह प्रिंस को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी : प्रदेश भाजपा लोकल बॉडी सैल के सह-संयोजक हुए नियुक्त, युवाओं में ख़ुशी की लहर

जालंधर (हितेश सूरी) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश लोकल बॉडी सैल के प्रदेश संजोजक के.के मल्होत्रा ने सीनियर लीडरशीप से विचार विमर्श करते हुए जालंधर के युवा नेता बलजीत सिंह थिंद (प्रिंस) को प्रदेश भाजपा लोकल बॉडी सैल का सह-संयोजक नियुक्त किया है। इसके अलावा प्रदेश संयोजक के.के मल्होत्रा ने कपूरथला, बठिंडा, अमृतसर, मलोट मुक्तसर साहिब, पटियाला से सह-संयोजक एवं होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, पठानकोट से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किये है। गौरतलब है कि भाजपा युवा मोर्चा में श्री बलजीत प्रिंस वार्ड, मंडल और जिला अध्यक्ष का पदभार संभाल चुके है और साथ ही वर्तमान में जालंधर के वार्ड नं 18 से पार्षद भी है। इस मौके पर प्रदेश संयोजक ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा लोकल बॉडी सैल के नव-नियुक्त सह-संयोजक बलजीत सिंह थिंद ने भाजपा लीडरशिप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गयी ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठां से पूरी करूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा लोकल बॉडी सैल लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है तथा इस बार भाजपा की अप्रत्याशित जीत होगी। श्री प्रिंस ने आगे कहा कि हमारा मोर्चा हर वार्ड, हर मंडल तक केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को लेकर जायेगा और इस बार निगम चुनावों में विजय पताका लहरायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!