BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

पदमश्री विजय कुमार चोपड़ा की अध्यक्षता व संत समाज के सानिध्य में सारे जालंधर में धूमधाम से मनाई गयी भगवान परशुराम जयंती

[highlight color=”red”]भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी जालंधर की ओर से प. केवल कृष्ण शर्मा व पं रवि शंकर शर्मा के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा का आयोजन[/highlight]

जालंधर (हितेश सूरी) : समस्त सनातन जगत के आराध्य भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में महानगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन हिन्द समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा व संत समाज के नेतृत्व में श्रीराम चौंक, कम्पनी बाग से किया गया। भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी के संस्थापक पं केवल कृष्ण शर्मा के सानिध्य में शहर के विभिन्न मंदिरों की सुंदर झांकिया शोभायात्रा में शामिल हुई। सर्वप्रथम श्री सनातन धर्म जनता मन्दिर पक्का बाग में भगवान परशुराम का मंत्र उच्चारण तथा शास्त्र विधि से ब्राह्मण समाज द्वारा पूजन किया गया। शोभायात्रा में संत समाज से पं. केशोदास, बाबा कैलाश नाथ, पं. सुभांषु जी, स्वामी धर्म विवेक विवेक, पं केशव राम, पं, साधु शरण पाण्डेय, पं. राजकुमार शर्मा, पं. आदित्य प्रकाश शुक्ल, पं पी भारद्वाज, पं. अगमचंद मिश्रा, पं. सुरेश मिश्रा, पं. गिरधारी लाल, पं. गरूण प्रसाद शुक्ला, पं, ब्रजेश शर्मा, पं. उपेन्द्र तिवारी, पं. सुभाष चन्द्र शर्मा, पं. अवधेश शुक्ल, पं. लक्ष्मी नारायण ब्रजवासी, पं. ओम प्रकाश मुखिया, पं. राजेश शर्मा, पं. श्रीराम शर्मा, पं. ब्रजेश शर्मा, पं. सुरिन्द्र शर्मा, पं. शिव शर्मा, बाबा रमीश व अन्य विशेष रूप से शामिल हुए। हिन्द समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक पदमश्री विजय कुमार चोपड़ा तथा समस्त संत समाज ने शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा ने सभी देशवासियों को भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज बड़े दुःख की बात है कि घरों में बजुर्गों की इज्जत नहीं हो रही और लड़कियां शादी के बाद भी नहीं बस रही है। श्री चोपड़ा ने कहा कि सभी लोगो को इस ओर ध्यान देना चाहिए तथा बजुर्गों की इज्जत सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस मौके पर भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष पं केवल कृष्ण शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आदर्श हैं। उनकी पितृभक्ति मातृभक्ति हम सभी के लिए अनुकरणीय है। कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने समूह देशवासियों को भगवान परशुराम के जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर समाज में सत्य समानता तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए शस्त्र उठाया। उन्होंने कहा कि जिन राजाओं के अत्याचार से प्रजा त्रस्त थी, भगवान परशुराम ने उन जनद्रोही राजाओं को इक्कीस बार दंडित कर पृथ्वी को भारमुक्त किया और समाज में अभय तथा शांति का वातावरण स्थापित किया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख बाजारों से होकर निकली जहां जगह जगह पर लोगों ने लंगर छबील पुष्प वर्षा द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर अवनीश अरोड़ा, नवल कम्बोज, मनोरंजन कालिया, वीरेंदर शर्मा योगी, मनोज नन्हा, अरविन्द धूमल, नरिंदर थापर, राहुल बाहरी, गुलशन सभ्रवाल, विजय सेठी, सतीश कपूर, अशोक शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, प्रमोद मलहोत्रा, वंदना मेहता, पवन भोड़ी, सुमित कालिया, पवन शर्मा, गोल्डी मरवाहा, सुरिंदर शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, विनोद शर्मा, यश पहलवान, जुगल जोशी, कमलजीत मल्होत्रा, यशपाल सफरी, राजिंदर शारदा, राकेश शारदा, विपिन शर्मा, आशा शर्मा, शशांक शर्मा, पंडित दीनदयाल, पंडित ज्योति प्रकाश, किशनलाल शर्मा, नीलम कालिया, राजीव वर्मा, नीरज शर्मा, ओम प्रकाश जुनेजा, मट्टू शर्मा, रोज़ी अरोड़ा, दविंदर चोपड़ा, केबी श्रीधर, योगेश आनंद, दीपक कालिया, पवन मल्होत्रा, नवीन सोनी, अश्वनी कालिया दविंदर दत्ता, मधुबाला, विजय मोहला, राजेश शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

[highlight color=”orange”]ब्राह्मण जागृति मंच के अध्यक्ष पं वीरेन्द्र शर्मा योगी के नेतृत्व में हुआ भव्य समारोह का आयोजन[/highlight]

ब्राह्मण जागृति मंच (पंजाब) की तरफ से आज श्री गीता मंदिर, आदर्श नगर में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंच के प्रधान वीरेंदर शर्मा ने सभी देशवासियों को भगवान परशुराम जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ज्ञान और वीरता के प्रतीक हैं, उनका जीवन सदियों से हमें अन्याय के विरुद्ध दृढ़ रहने और संघर्ष करके विजय प्राप्त करने को प्रेरित करता है। समारोह में विशेष रूप से ADCP ट्रैफिक गगनेश कुमार शर्मा, विधायक रमन अरोड़ा शामिल हुए। इस अवसर पर जोगिन्दर कृष्ण शर्मा, यशपाल सिंह धीमान, मीनू शर्मा, अंजू लूम्बा, सपना मनराय, सोनिया शर्मा, सुनील शर्मा, यश पहलवान, पवन शर्मा, सुनील कपूर, सुमित कालिया, नरिंदर शर्मा, वरिंदर शर्मा काला, पंकज शर्मा, मिंटू शर्मा, कार्तिक शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

[highlight color=”yellow”]श्री शिव शक्ति नौजवान सभा ने किया हवन यज्ञ[/highlight]

श्री शिव शक्ति नौजवान सभा बस्ती नौ की तरफ से भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम हवन यज्ञ करके समारोह का शुभारम्भ किया गया। हवन यज्ञ करने के उपरांत भजन मंडलियों द्वारा कीर्तन किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से समाज सेवक हरीश शर्मा समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि समस्त सनातन जगत के आराध्य भगवान विष्णु के छठे अवतार समस्त शस्त्र एवं शास्त्र के ज्ञाता अजर-अमर अविनाशी भगवान परशुराम का प्राकट्य वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया, जो अक्षय तृतीया के नाम से प्रसिद्ध है, के दिन हुआ। उन्होंने कहा कि इस दिन को ‘अक्षय तृतीया’ के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर अमरदीप कुंद्रा, दिनेश जैरथ, नव कुंद्रा, बावा जैरथ, गौरव जोड़ा, नत्था राम, हरीश शर्मा, राजिंदर कुमार, नितिन मनी, शुभम, अजय कुमार, विकास सरीन, अनूप शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!