BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी (सर्कुलर रोड़) द्वारा लगाया गया विशाल लंगर : विशेष तौर पर पहुंचे विधायक बावा हैनरी, श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, अजय अग्रवाल, अश्वनी अग्रवाल व अन्य गणमान्य : आरुष चड्ढा, कार्तिक नन्दरा

जालंधर (हितेश सूरी) : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी (सर्कुलर रोड़) द्वारा विशाल लंगर लगाया गया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान के तौर पर विधायक बावा हैनरी, श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, राजनीतिक विश्लेषक अजय अग्रवाल, पार्षद अश्वनी अग्रवाल, पार्षदपति दविंदर रोनी, चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा, बब्बल पहलवान (पंजाब पुलिस) सहित अन्य गणमान्य शामिल हुए। इस मौके पर महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी के मुख्य सेवादार आरुष चड्ढा एवं कार्तिक नन्दरा ने महाशिवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि भगवान शिव की असीम कृपा से समिति द्वारा भक्तों के लिए यह विशाल लंगर लगाया गया। उन्होंने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है, उस पर भोलेनाथ की कृपा हर समय बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हमें अपना जीवन व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज कल्याण में लगाना चाहिए। इस अवसर पर बंटी अरोड़ा, योगेश नन्दरा, रजनीश अरोड़ा शैंटी, संदीप शर्मा, अमित टोनी, यश पहलवान, रिषभ अग्रवाल, चन्दन तलवार, गौतम, सूरज मेहता, सुमिन्दर सिंह, राकेश, करण खन्ना, हरिदेश सोनी, गौतम कुमार, वरुण अरोड़ा, राजू पहलवान, नकुल कुणाल, आशीष, राज कुमार राजी, नितीश आहूजा, अमित बजाज, योगेश कत्याल, करण कपूर, वरुण अरोड़ा, इशांत वर्मा व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!