BREAKINGCHANDIGARHCRIMEDOABAHARYANAMAJHAMALWANATIONALPOLITICSPUNJAB

गुरमीत राम रहीम की पैरोल को रद्द करने हेतु एडवोकेट एच.सी. अरोड़ा ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका!!

चंडीगढ़/हरियाणा/जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पिछले हफ्ते 40 दिनों की पैरोल मिली थी, जिसे लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम की परोल को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। गुरमीत राम रहीम की पैरोल रद्द करने के लिए एडवोकेट एच.सी. अरोड़ा ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि हरियाणा सरकार ने गुरमीत राम रहीम को 2020 के नियमों के विपरीत पैरोल दी है। वही अगले कुछ दिनों में इस पर सुनवाई होने की संभावना है। याचिका के मुताबिक गुरमीत राम रहीम को दी गई पैरोल की वजह से पंजाब और हरियाणा में शांति भंग होने का खतरा है और यह कानून-व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती है। याचिका में यह भी कहा गया है कि पैरोल के दौरान डेरा प्रमुख द्वारा वर्चुअल सत्संग भी कराया जाएगा और गवाहों को भी प्रभावित किया जा सकता है। इस याचिका में पैरोल को लेकर शर्तें निर्धारित करने की मांग की गई है। बता दे कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम में 2 शिष्यों के साथ दुष्कर्म के आरोप में 20 साल कैद की सजा काट रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!