BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर गिल के दिशा-निर्देशानुसार भारी संख्या में पार्टी में शामिल हुए गणमान्य : लखवीर सिंह राजधान

जालंधर (हितेश सूरी) : डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर गिल की अध्यक्षता में आदमपुर विधानसभा हल्के के अंतर्गत आते दूहड़े पिंड में पार्टी की विशेष बैठक आयोजित की गयी। पार्टी के जालंधर यूथ प्रधान राजेश कुमार और यूथ ब्लॉक प्रधान (आदमपुर) कल्लू राम के नेतृत्व में भारी संख्या में राज्य के अलग-अलग विधानसभा हल्कों से पार्टी वर्कर विशेष बैठक में शामिल हुए। बैठक में विशेष तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय उप-प्रधान लखवीर सिंह राजधान व राष्ट्रीय उप-चेयरमैन प्रेम सारसर शामिल हुए।

डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर गिल

इस मौके पर राष्ट्रीय उप-प्रधान लखवीर सिंह राजधान ने कहा कि डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी हर वर्ग के लोगो के साथ चट्टान की तरह खड़ी है और हमेशा ही खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि समाज में गरीब वर्ग के लोगो को शुरू से दबाया जाता आ रहा है और उनके अधिकारों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जाती आ रही है। उन्होंने कहा कि उदाहरण की तौर पर दूसरे वर्गों से सम्बंधित लोगो द्वारा अनुसूचित जाति के नकली प्रमाण पत्र बनाकर नाजायज फायदा लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब वर्ग की बजाए दूसरे वर्ग के लोग राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही आटा दाल स्कीम का लाभ उठा रहे है। उन्होंने कहा कि जब भी गरीब वर्ग इस बात का विरोध करता है तो उसे अनसुना कर दिया जाता है। श्री राजधान ने पंजाब सरकार से मांग की है कि गरीब वर्ग से हो रही धक्केशाही को बंद किया जाये और आरोपियों पर जल्द कार्रवाई की जाये नहीं तो डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी द्वारा संघर्ष किया जायेगा। इस मौके पर श्री राजधान ने संदीप कुमार को यूथ उपाध्यक्ष पंजाब नियुक्त करते हुए अन्य नव-नियुक्त पदाधिकारियों को अहम ज़िम्मेदारिया सौंपी है।इस मौके पर नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर गिल का धन्यवाद किया है। इस दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उप-प्रधान लखवीर सिंह राजधान व उनके साथियों को सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया और साथ ही उन्हें विश्वास दिलाया है कि पार्टी द्वारा दी गयी ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठां एवं ईमानदारी निभाएंगे तथा आगामी नगर निगम चुनावों एवं लोकसभा चुनावों में पार्टी को विजयी बनाने हेतु दिन-रात मेहनत करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय उप-प्रधान लखवीर सिंह राजधान व राष्ट्रीय उप-चेयरमैन प्रेम सारसर ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाये दी। बैठक में पंजाब सफाई मज़दूर यूनियन के प्रधान सुंदर, यूथ दोआबा ज़ोन के प्रधान राज कुमार, दोआबा ज़ोन इंचार्ज फ़िरोज़ खान, यूथ प्रधान मुकेरिया (शहरी) मोहित कुमार, यूथ उप-प्रधान संजीव सहोता, बलॉक प्रधान करतारपुर सुखविंदर सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!