BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

डा. बी. एस.जौहल व विधायक अंगुराल के बीच विवाद खत्म, जालंधर के कारोबारी ने खत्म करवाया विवाद!!

जालंधर:(स. ह) : जालंधर वैस्ट से विधायक शीतल अंगुराल और जौहल अस्पताल के डॉ. बलजीत सिंह जौहल के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि दोनों बीच चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है और राजीनामा हो गया। यह विवाद नकोदर रोड़ स्थित एक मिठाई की दुकानदार द्वारा खत्म करवाया गया। दुकानदार ने शीतल अंगुराल और बी.एस. जौहल को आपस में मिलाया और इनके मनमुटाव दूर किए। सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा भी इस समय मौजूद रहे। यह भी जानकारी मिली है कि राजीनामा होने के बाद सभी ने एक साथ दोपहर का खाना खाया।बता दें कुछ दिन पहले जौहल अस्पताल में बस्ती बावा खेल की महिला उर्मिला की डिलीवरी के बाद उसकी मौत हो गई थी। अस्पताल वालों ने बिल जमा करवाने के बाद शव देने के बात कही थी। इसके बाद परिवार वालों ने विधायक शीतल अंगुराल से बात की थी। इसके बाद विधायक और डा. के बीच बहसबाजी हो गई। उन्होंने डाक्टर के खिलाफ विरोध किया और पुलिस ने डॉ. जौहल के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। जिसके बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन डॉ. जौहल के समर्थन में आई और शीतल के खिलाफ धरना लगा दिया गया। आज दोनों के बीच विवाद खत्म करवा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!