BREAKINGNATIONALNEW DELHIPOLITICSPUNJAB

♦द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की नई राष्ट्रपति ; 25 जुलाई को ले सकती हैं शपथ
♦भारत ने रचा इतिहास : मोदी
♦राजनाथ सिंह, अमित शाह, योगी आदित्य नाथ, नितिन गडकरी सहित अन्य भाजपा के बड़े नेता मुर्मू को दे रहे है बधाई
♦देश में जश्न का माहौल

नई दिल्ली (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति का चुनाव जीत लिया है। द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे राउंड में ही जीत हासिल कर ली है। बता दे कि तीसरे राउंड में मुर्मू को 1333 में से 812 वोट मिले, जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले हैं। वोटों के मूल्य के हिसाब से अब तक मुर्मू को तीसरे राउंड में 5,77,777 वोटमूल्य मिले हैं। मुर्मू को तीनों राउंड में कुल 2161 मत मिले हैं और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 1658 मत मिले। अब द्रौपदी मुर्मू भारत की 15वीं राष्ट्रपति होंगीं। द्रौपदी मुर्मू आजाद भारत की दूसरी महिला और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मू के घर पहुंच चुके हैं। राजनाथ सिंह, अमित शाह, योगी आदित्य नाथ, नितिन गडकरी, नरेंदर सिंह तोमर अर्जुन मुंडा सहित भाजपा के बड़े नेता नवनिवार्चित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दे रहे है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू का जीवन संघर्ष भरा रहा है, उनका जीवन भारतियों को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से भारत ने एक नया इतिहास रचा है। वही विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपनी हार स्वीकार करते हुए द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए कहा कि देशवासियों को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान की संरक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभाएंगी। बता दे कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। तदोपरांत 25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!