BREAKINGCHANDIGARHDOABAMAJHAMALWAPUNJAB

ड्रग्स तस्करों से सांठगांठ का आरोपी बर्खास्त AIG राजजीत सिंह अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर, मोहाली कोर्ट से गैर जमानती अरेस्ट वारंट है जारी

चंडीगढ़ (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : नशा तस्करों के साथ सांठ-गांठ के आरोपी बर्खास्त पुलिस इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के आका बर्खास्त AIG राजजीत सिंह की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।AIG राजजीत सिंह राज्य में हुए हजारों करोड़ रुपए के मामले का आरोपी है l बता दे की मोहाली कोर्ट आरोपी के तीन बार गैर जमानती अरेस्ट वारंट भी जारी कर चुकी है। बावजूद इसके STF और समूची पंजाब पुलिस उसकी लोकेशन पता नहीं कर सकी है। वर्णनयोग्य है की STF द्वारा आरोपी राजजीत सिंह को भगौड़ा करार कराने के लिए कार्रवाई शुरू की गई थी। लेकिन कोर्ट द्वारा पुलिस की इस याचिका को रद्द करते हुए उसके गैर जमानती अरेस्ट वारंट जारी किए गए। पुलिस आरोपी के लगभग सभी करीबियों से पूछताछ कर चुकी है। साथ ही उसके ठिकानों पर छापामारी भी की गई। लेकिन CM भगवंत मान द्वारा कार्रवाई किए जाने के बयान के बाद से वह अंडरग्राउंड है। बता दे कि हाईकोर्ट की एक रिपोर्ट में AIG राजजीत सिंह का नाम आने के बाद CM पंजाब भगवंत मान ने उसकी संपत्ति की जांच के आदेश जारी किए। इसके तुरंत बाद राजजीत सिंह फरार हो गया था। राजजीत सिंह पर पंजाब के कई जिलों में बतौर SSP ड्रग्स तस्करों से सांठगांठ के आरोप हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार तरनतारन में SSP रहते हुए राजजीत सिंह NDPS एक्ट का उल्लंघन कर नशे के मामलों की जांच एक हेड कॉन्स्टेबल इंद्रजीत से करवा रहे थे। आरोपी इंद्रजीत ने गिरफ्तारी के बाद AIG राजजीत सिंह का नाम उगला। उसने अपराध में AIG राजजीत सिंह को अपना साथी बताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!