BREAKINGCRIMEDOABAJALANDHARPUNJAB

खालिस्तानी पन्नू द्वारा वीडीयो जारी कर दी पंजाब पुलिस को चुनौती; PAP की दीवारों पर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे!!

जालंधर (हितेश सूरी) : पंजाब में खालिस्तान समर्थकों ने आज जालंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) की दीवारों पर खालिस्तान के नारे लिखकर सीधे रुप में पंजाब पुलिस व पंजाब सरकार को चुनौती दी है । बता दे की जालंधर में पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। गत रात को सबसे सुरक्षित मानें जाने वाली पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) की दीवारों पर भी खालिस्तान के नारे लिखे गए। नारे लिखने वाले ने आपरेशन ब्लू स्टार की तारीख भी लिखी थी। साथ ही 26 जनवरी को आजाद पंजाब की बात लिखी। जालंधर पुलिस में सुबह स्प्रे कर लिखी लाइनें छिपाने की कोशिश की लेकिन विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर पंजाब पुलिस को सीधा चैलेंज दिया। वीडियो में उसने कहा कि वह विदेश में बैठ कर कुछ भी कर सकता है। उसने वीडियो में PAP की दीवारों पर नारे लिखे दिखाए। साथ ही कहा कि लिखने वाले ने बढ़िया काम किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा चेक कर रही है ताकि स्लोगन लिखने वाले का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!