
जालंधर (योगेश सूरी) : पंजाब के फाजिल्का में नेशनल इन्वेस्टिगेशन विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की गोद में दुबके खालिस्तानी आतंकवादी हबीब खान उर्फ डॉक्टर और लखबीर सिंह रोडे के गुर्गे सूरज सिंह की संपत्ति जब्त कर ली है। ये कार्रवाई आज पंजाब के फाजिल्का इलाके में की गई। आरोपी के खिलाफ यह मामला NIA ने 2021 में दर्ज किया था। NIA द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब में घातक मोटरसाइकिल-जनित विस्फोट से संबंधित 2021 के एक मामले में एक प्रमुख गुर्गे की अचल संपत्ति जब्त कर ली है।आरोपी के पाकिस्तान स्थित कुख्यात खालिस्तानी आतंकवादियों हबीब खान उर्फ डॉक्टर और लखवीर सिंह उर्फ रोडे से संबंध हैं।पंजाब के फाजिल्का के ग्राम महातम नगर निवासी सूरत सिंह की संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम 1985 के प्रावधानों के तहत जब्त की गई है।बता दे की लखबीर सिंह रोडे प्रतिबंधित संगठन इंटरनेशनल सिख यूथ फेडरेशन (ISYF) का प्रमुख था। ISYF के अलावा रोडे भारत में प्रतिबंधित संगठन KLF (खालिस्तान लिबरेशन फोर्स) का भी नेतृत्व कर रहा था।इसके अलावा रोडे भारत-नेपाल सीमा के पास खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स सेल का प्राथमिक आयोजक भी था। उसने कई बार कबूल किया है कि वह भारत पर हमले करने के लिए पाकिस्तानी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा था।पंजाब पुलिस की जांच में ये भी पता चला था कि आतंकी रोडे ने ही 23 जून 1985 को एयर इंडिया 182 बम विस्फोट करवाया था। रोडे भारत के प्रमुख लोगों की टारगेट किलिंग करवाने में भी शामिल था। उसने पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की हत्या करने की भी साजिश रची थी। जिसे पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया था।