AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHCRIMEDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNATIONALNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPUNJABRELIGIOUSROPARSANGRURTARN TARAN

Khalsa Aid को झटका : 10 साल से खालसा एड की भारत में सेवाएं सम्भाल रहे अमरप्रीत सिंह का इस्तीफा; पंजाब की पूरी टीम भी उनके साथ गई, अगस्त माह NIA ने की थी घर व दफ्तर में छापेमारी

जालंधर (योगेश सूरी) : ग्लोबल लेवल पर संकट के समय सेवाएं देने वाली प्रसीद्ध समाजसेवी संस्था खालसा एड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह व उनकी पंजाब टीम ने अपने पदो से इस्तीफा दे दिया है। खालसा एड ने प्रेस नोट जारी कर इसकी सूचना दी है। हालांकि अभी खालसा एड ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।अमरप्रीत सिंह ने 10 साल भारत में खालसा एड के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर सेवाएं दी हैं।

अमरप्रीत सिंह व पंजाब की टीम द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद हलचल पैदा हो गई है। खालसा एड जल्द ही अपने नए राष्ट्रीय एमडी पद के नाम की घोषणा कर सकता है।बता दे पंजाब व अन्य राज्यों में इस साल आई बाढ़ में सबसे आगे रहते हुए राहत सामग्री उपलब्ध करवाई। बीते 10 सालों में खालसा एड के भारत व पंजाब में चले सभी राहत व रेस्क्यू ऑपरेशंस अमरप्रीत सिंह की देख रेख में ही चले।इससे पहले NIA ने 2 अगस्त को सुबह 5 बजे खालसा एड कार्यालय व अमरप्रीत सिंह के घर पर रेड करके सभी को चौका दिया था। उस समय NIA द्वारा खालसा एड के जरूरी कागजातों को कब्जे में लिया गया था। NIA का मकसद खालसा एड को फंड्स उपलब्ध करवाने वाले व फंड्स उपलब्ध करवाने के तरीकों की जांच करना था। इस दौरान अमरप्रीत सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए साफ किया था कि खालसा एड जानकारी उपलब्ध करवाती रहेगी, जो NIA को चाहिए होगी। इस रेड का पंजाब में काफी विरोध किया गया था, क्योंकि ये रेड उस समय हुई, जब पूरा पंजाब बाढ़ की चपेट में था और खालसा एड का बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। दिल्ली बॉर्डर पर चले किसान आंदोलन में भी संस्था मदद को आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!