
जालंधर (हितेश सूरी) : नवरात्रा उत्सव कमेटी, श्री महालक्ष्मी मंदिर की तरफ से 48वां नवरात्रा उत्सव बड़ी धूम-धाम व श्रद्धा से मनाया गया। सर्वप्रथम पं. विशाल शास्त्री, पं. नरेश शास्त्री, पं. राजेश शास्त्री, प्रधान देविंदर वर्मा, राहुल बाहरी, महेश मखीजा, राजेश जिंदल, अरुण आनंद द्वारा पवित्र ज्योति का पूजन किया । कार्यक्रम में विकास अरोड़ा द्वारा श्री दुर्गा स्तुति पाठ पढ़ा गया तथा ट्रस्टी रविंदर खुराना, ट्रस्टी सुरेश बोडा, ट्रस्टी सुनीता अंगरिष ने महाआरती कर श्री दुर्गा स्तुति पाठ को विश्राम दिया। श्री रामायण जी के पाठ को धर्म पाल पॉली, अविनाश सराफ, अरविंद देव ने आरती कर विश्राम दिया।इस मौके पर हवन यज्ञ किया गया, जिसमे मुख्य यजमानों ने आहुतियां डाली। कार्यक्रम में सुनीता भारद्वाज, नीलम, वन्दना बाहरी, पिंकी नारंग, आशा सैनी, सुनीता साही, सरोज सोनी, डोली व अन्य ने महामाई की महिमा का गुणगान किया। माँ दुर्गा सेवा सोसाइटी के चंदन जिंदल, अमित वर्मा, गौरव जुनेजा, सौरव सोढ़ी, भुवन लम्बा, लव भागी व अन्य ने लंगर की सेवा, एस.के रामपाल परिवार ने हलवा प्रसाद, मुनीश लरोइया, भूषण शर्मा, आदेश मागो ने केसर वाले दूध की सेवा करके अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर मुनीश गुप्ता, जागृत अंगरिष, प्रिंस वर्मा, राजीव काठपाल, लकी चौहान सहित ने भक्तों में उपहार वितरित किये ।