AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

पंजाब में मानसून ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : पंजाब में मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में मानसून बारिश के बाद तापमान में औसतन 3.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दोआबा, माझा व पूर्वी मालवा तक मानसून पहुंच गया है और मंगलवार मानसून पंजाब को कवर कर लेगा। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में सर्वाधिक बारिश अमृतसर में 113.2 MM रिकॉर्ड की गई और पठानकोट में 14.1MM, फरीदकोट में 24.8MM, गुरदासपुर में 26.7MM, फिरोजपुर में 16MM बारिश रिकॉर्ड की गई है।मौसम विभाग के मुताबिक माझा क्षेत्र में हुई बारिश के बाद पंजाब में 3.3 डिग्री तापमान में गिरावट आई है, तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे चला गया। आने वाले अगले 5 दिन ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग द्वारा जालंधर में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब दर्ज किया गया, आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने का अनुमान हकै और आज जालंधर में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। अगर लुधियाना शहर की बात की जाये तो लुधियाना में में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। यहां भी आज बारिश के आसार हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!