AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPOLITICSPUNJABRELIGIOUSROPARSANGRURTARN TARAN

नहीं रहे बाबा बोहड़, 95 साल की आयु में राजनीती के बाबा बोहड़ स. प्रकाश सिंह बादल का निधन
राज्य में शोक की लहर, 5 बार रहे पंजाब के मुख्यमंत्री

जालंधर (हितेश सूरी) : राजनीती के बाबा बोहड़ व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने मंगलवार शाम आखिरी सांस ली। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। बताया जा रहा है कि सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। 95 साल के प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे। गौरतलब है कि प्रकाश सिंह बादल ने 2022 में पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन राजनीतिक करियर में पहली बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उल्लेखनीय है कि प्रकाश सिंह बादल ने साल 1947 में राजनीति शुरू की थी। उन्होंने सरपंच का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। तब वह सबसे कम उम्र के सरपंच बने थे। 1957 में उन्होंने सबसे पहला विधानसभा चुनाव लड़ा। 1969 में उन्होंने दोबारा जीत हासिल की। 1969-70 तक वह पंचायत राज, पशु पालन, डेयरी आदि मंत्रालयों के मंत्री रहे। इसके अलावा वह 1970-71, 1977-80, 1997-2002 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने। इसके अलावा 1972, 1980 और 2002 में विरोधी दल के नेता भी बने। मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री रहते वह सांसद भी चुने गए। वही 2007 से 2017 तक प्रकाश सिंह बादल दो बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री बने।वहीं 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद वह सबसे अधिक उम्र के उम्मीदवार भी बने। प्रकाश सिंह बादल का जन्म आठ दिसंबर 1927 को पंजाब के छोटे से गांव अबुल खुराना के जाट सिख परिवार में हुआ था। प्रकाश सिंह बादल की पत्नी सुरिंदर कौर का भी देहांत हो चुका है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल उनके बेटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बादल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जाखड़, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, राजनितिक विश्लेषक डा संजीव शर्मा, अकाली नेता सुखविंदर कुमार सुक्खी, अकाली नेता विरसा सिंह वल्टोहा, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने राजनीती के बाबा बोहड़ स प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर न्यूज़ लिंकर्स के संपादक योगेश सूरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आज एक युग का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगो को प्रकाश सिंह बादल जैसे सूझवान नेता की कमी हमेशा महसूस होती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!