![](https://www.newslinkers.com/wp-content/uploads/2022/05/1653542851748.jpeg)
चंडीगढ़/पटियाला/जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : पटियाला जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई सवालों के घेरे में आ गई है। मिली जानकारी के अनुसार जेल विभाग ने इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर 52 कैदियों को रिहा करने का प्रस्ताव पंजाब सरकार को भेजा था। नियमों के मुताबिक इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी लेनी होती है, जिसके बाद राज्यपाल प्रस्ताव को मंजूरी देते हैं। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल की मीटिंग 3 फरवरी को बुलाई है। बता दे कि पहले पंजाब कैबिनेट की बैठक 1 फरवरी को होने जा रही थी, लेकिन अब बताया जा है कि 1 फरवरी की बजाय अब यह बैठक 3 फरवरी को होगी। पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मोहर भी लग सकती है। यह बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय में दोपहर 12 बजे शुरू होगी। ऐसे में स्वाभाविक है कि 26 जनवरी से पहले कैबिनेट की बैठक नहीं होगी और जेल विभाग द्वारा तैयार किया गया प्रस्ताव ठंडे बस्ते में ही रहेगा। लेकिन सूत्रों की मानें तो अगर सीएम भगवंत मान 26 जनवरी को अपने भाषण में कैदियों की रिहाई की घोषणा करते हैं तो नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई 26 की बजाय 27 या 28 जनवरी को हो सकती है। अब यह देखना होगा कि पंजाब सरकार वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई पर कोई फैसला लेती है या नहीं।