HOROSCOPE

सोमवार , आज आपके कुछ निर्णय साबित हो सकते हैं गलत व अकारण हो सकता है विवाद ‼️
अगर आप मानसिक तनाव से जूझ रहे है तो यह करें उपाय
पढ़ें क्या कहता है आपका आज का राशिफल
प्रियंका अग्रवाल (टैरो कार्ड रीडर)

तिथि :- एकादशी
दिन :- सोमवार
पक्ष :- कृष्ण पक्ष , आषाढ़
नक्षत्र :- दोपहर 12:25 बजे तक भरणी , फिर कृतिका
सूर्योदय :- सुबह 5:29 बजे
सूर्यास्त :- शाम 7:36 बजे
राहु काल :- सुबह 7:17 बजे से सुबह 9:02 बजे तक

मेष : आज का दिन आपके लिए सुख व समृद्धि वाला रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यापार व नौकरी में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल पाएगी। आज यदि आप अपने परिजनों की जिद पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो आपको उसमें अतिरिक्त खर्चा करना पड़ सकता है। सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आप अपने घरेलू कार्य को पूरा करने के लिए कुछ समय निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि आज आपके स्वभाव में आलस आता है तो आपको उसे दूर करना होगा नहीं तो वह आपके बनते हुए काम में को बिगाड़ सकता है।

वृष : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, बीते कल की अपेक्षा आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपको जल्दबाजी में अपने नौकरी में कोई भी कार्य नहीं करना है, नहीं तो वह आपकी पदोन्नति में बाधा बन सकता है। आज घर व बाहर के लोग स्वार्थ सिद्धि के लिए आपसे मीठा व्यवहार करेंगे, लेकिन आपको उनकी चाल को समझना होगा। सायंकाल का समय आज आपको अपने किसी परिजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय भविष्य की योजनाओं पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आप अपने कार्य व्यवसाय में अधिक की उम्मीद रखेंगे, लेकिन इसमें आपके हाथ निराशा ही लगेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपने व्यवहार में संयम व धैर्य को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपके रिश्तो में दरार डाल सकता है। आज आपको अपनी संतान को किसी कोर्स में दाखिला देने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

कर्क : आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। नौकरी कर रहे जातक आज अपने अधिकारियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं, जिसके कारण उनको कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार हो रहा है, तो उसमें आप को नुकसान हो सकता है, लेकिन आपको निराश होकर कोई गलत कदम नहीं उठाना है क्योंकि प्रलोभन में पढ़कर आपको हानि हो सकती हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते है।

सिंह : आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल बनी नजर आएंगी, लेकिन यदि आप किसी कार्य को करने में लापरवाही कर देंगे, तो वह आपको नुकसान दिलवा सकती है। व्यवसाय में भी आज आपको धन व्यय की भरपूर संभावना है, लेकिन आपको लेटलतीफी से बचना होगा, नहीं तो आप के मुनाफे में कमी आ सकती है। आज आपको अपने व्यवसाय की अधिकता होने के कारण भागदौड करनी पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आपके घर परिवार में किसी प्रियजन का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

कन्या : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में आपको उत्तम लाभ प्रदान करेगी। आज आपको अपनी रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए दिन भर मेहनत में भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम पर बातचीत में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप अपने बिजनेस में किसी नई योजना को लांच करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

तुला : आज का दिन आपके लिए शांतिप्रिय रहेगा, लेकिन पारिवारिक सदस्य आपकी इच्छा पूर्ति में अवश्य ही बंधक बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आज आपके परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। घर में सुख के साधनों पर आपको कुछ खर्चा भी करना पड़ेगा। आज यदि आप अपने घर के किसी सदस्य को किए हुए वादे को पूरा करने मे टालमटोल करेंगे, तो उससे परिवार में अशांति फैल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा के लिए लेकर जा सकते हैं।

वृश्चिक : आज का दिन आपका ध्यान ज्यादा मनोरंजन की ओर आकर्षित होगा, जिसके कारण आप अपनी व्यवस्था के कुछ जरूरी कार्य को भी टालने की कोशिश करेंगे, लेकिन यदि ऐसा किया, तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। आज आप भविष्य की कुछ योजनाओं में भी निवेश करने का मन बनाएंगे, जिसके लिए दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उस में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। आज आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्य की बातों को मानना होगा, नहीं तो आपको खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है।

धनु : आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। घर के वरिष्ठ व्यक्ति आज आपके व्यापार की समस्याओं को सुनेंगे और आपके सहयोग के लिए आगे आएंगे, इससे आपको परेशानी से थोड़ी निजात मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्य में भी आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमे कुछ धन भी व्यय होगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन विचलित हो सकता है। यदि आज व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर जाएं।

मकर : आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके व्यवसाय में आपके कुछ निर्णय गलत साबित हो सकते हैं, इसलिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर उन्हें समझाना होगा। आज आपको कोई पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए आपको तेज मसाले वाला भोजन खाने से परहेज रखना होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आज आपको अपने घर परिवार में किसी की बात बुरी लगती है, तो वह भी आज आपको चुप रहकर सुनी होगी।

कुंभ : आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज आपको अपने आस-पड़ोस की मामूली बातों को अनदेखा करना होगा, नहीं तो अकारण ही आपका विवाद गहरा हो सकता है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों की उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। कोर्ट कचहरी व सरकारी कार्यों में आज आपको रुकावटें आ सकती हैं। सामाजिक कार्यों में भी आजा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपने साझेदारी में कोई व्यापार किया हुआ है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

मीन : आज का दिन आपके लिए उत्तम सफलतादायक रहेगा। व्यवसाय में यदि आज कोई भी काम निश्चित समय पर नहीं होगा, तो भी धन लाभ कहीं ना कहीं से अचानक से अवश्य होगा। आज आप घर में सुख सुविधा बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्य की आवश्यकता होगी। आज आप स्वभाव से चंचल रहेंगे, लेकिन अन्य लोगों के ऊपर उसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपके स्वास्थ्य में आपको शारीरिक कमजोरी का अनुभव हो सकता है।

उपाय :- अगर आप मानसिक तनाव से जूझ रहे हों तो सोमवार के दिन भगवान शिव का अभिषेक शक्कर मिले दूध से करें। मान्‍यता है कि ऐसा करने से तनाव दूर होता है। साथ ही दिमाग तेज होता है और ज्ञान की प्राप्ति होती है। जातक कार्यक्षेत्र में द‍िन-दूनी-रात चौगुनी तरक्‍की करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!