बुधवार , आज आपको पैसो के लेनदेन में सावधानी बरतने की है जरूरत !!
आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए यह करें उपाय
जानें प्रियंका अग्रवाल (टैरो कार्ड रीडर) से आपका आज का राशिफल

तिथि :- त्रयोदशी
दिन :- बुधवार
पक्ष :- कृष्ण पक्ष
नक्षत्र :- शाम 6:19 बजे तक रोहिणी नक्षत्र , फिर मृगशिरा नक्षत्र
सूर्योदय :- सुबह 5:34 बजे
सूर्यास्त :- शाम 7:30 बजे
राहु काल :- दोपहर 12:32 बजे से दोपहर 2:17 बजे तक
मेष : अकारण पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम की आवश्यकता है। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।
वृष : कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच अभी दबाव में रखेंगे। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है, इसलिए धैर्य के साथ काम लें। शुभ संदेश भी आएगा और पुराने मित्रों से आपकी मुलाकात भी होगी। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।
मिथुन : पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान-सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। रुपये-पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके द्वारा किए गये कार्यों का विरोध होगा। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन होगा।
कर्क : आज आपको परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। आपको दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे। सुख और दुःख को समान समझकर सब कुछ भाग्य पर छोड़ दें , तभी आप भविष्य में सफल हो पाएंगे। दोस्तों के साथ मुलाकात आज कुछ लाभ पहुंचा सकती है।
सिंह : सहज ही सभी काम समय पर बनते नजर आएंगे। अच्छे दिनों का संयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना आप आर्थिक मुश्किलों का सामना करेंगे। व्यापार और नौकरी से संबंधित कई अनुभव होंगे। व्यापार और नौकरी से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।
कन्या : उत्सव और मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वहीं कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद हो। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित होंगे पर समझदारी से काम लें।
तुला : कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी और एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। अगर आपका कोई प्रोजेक्ट रुका हुआ है तो आज उसको लेकर कोई सकारात्मक प्रगति हो सकती है। उदर और आंख के कष्ट के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा, जिससे कार्यक्षेत्र में अस्थिरता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।
वृश्चिक : दाम्पत्य सुख में आज वृद्धि होगी। जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। मानसिक उलझनों के कारण सिरदर्द की आकांक्षा रहेगी या फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण आज आपको कुछ परेशानी हो सकती है।
धनु : वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वजनों का भी सहयोग मिलेगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी। इसलिए महत्वपूर्ण निर्णय सबसे पहले लेने की गलती न करें।
मकर : पराक्रम भाव और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे और मित्रों द्वार किए जा रहे विरोध में कमी आएगी।
कुंभ : किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क-वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पितृ पक्ष से लाभ की आशा रहेगी। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी। दिन आपका मिलाजुला रहेगा।
मीन : लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। खानपान में परहेज करना ही युक्ति संगत है अन्यथा अपच अजीर्ण का प्रभाव रहेगा। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा। शाम का समय परिवार के साथ बिताना आपके लिए सुखद होगा।