HOROSCOPE

रविवार , आज आपको रुकावटों का करना पड सकता है सामना !!
जीवन की रुकावटें दूर करने के लिए यह करें उपाय
जानें प्रियंका अग्रवाल (टैरो कार्ड रीडर) से आपका आज का राशिफल

तिथि       :-  नवमी
दिन        :-   रविवार
पक्ष         :-   शुक्ल पक्ष
नक्षत्र      :-   स्वाति नक्षत्र
सूर्योदय   :-   सुबह 5:40 बजे
सूर्यास्त   :-    शाम 7:27 बजे
राहु काल  :-   शाम 5:44 बजे से शाम 7:27 बजे तक

मेष : आज का दिन अच्छा बीतेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। पुराने काम पूरे होंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। व्यवसाय में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखें। लेनदेन सावधानी से करें। तनाव दूर होगा।

वृष : आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय शुरू करने से पहले अच्छी तरह से योजना बना लें। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। खुश रहेंगे। धन लाभ होगा। निवेश कर सकते हैं। युवाओं का दिन कैरियर से जुड़ी जानकारी हासिल करने में बीतेगा। सेहत पर ध्यान दें, दिनचर्या में बदलाव करने की कोशििश करें। अपने जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन : आज का दिन उलझन से भरा रहेगा। आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कुछ जरूरी खर्चे बने रहेंगे। आय के साथ बढ़ेंगे। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। जोखिम न लें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दाम्पत्य जीवन में स्थितियां सुधरेंगी। किसी मित्र के साथ उलझन आ सकती है। स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। खानपान का ध्यान रखें।

कर्क : आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव आएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। नया कार्य करने के लिए परिवार वालों के साथ सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लें। बुजुर्गों की सेहत सामन्य रहेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। रिश्तेदारों से खुशखबरी मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। दिन अच्छा बीतेगा। अपने मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। कारोबार में लाभ होगा। कुसंगति से दूर रहें।

सिंह : आज जोखिम वाले कार्य न करें। घरेलू जीवन में थोड़ी दिक्कत होगी। आज आर्थिक लाभ हो सकता है। उधार देने से बचें। दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। युवाओं को लाभ होगा। कामयाबी मिलेगी। शत्रु से सतर्क रहें।

कन्या : आपकी सलाह से किसी मित्र के काम पूरे होंगे। विवाद से दूर रहें। अपनी सेहतपर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर दिन है। आपको कुछ नई जानकारी हासिल हो सकती हैं। कारोबार के सिलसिले में किसी बड़े व्यवसायी से भेंट हो कती है। पास की जगह की यात्रा कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पैतृक मामले सुलझेंगे। ज्यादा तनाव न लें।

तुला : आज का दिन अच्छा गुजरेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय फायदा होगा। निवेश के प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं किसी के साथ विवाद हो सकता है। आप नए लोगों के मुलाकात कर सकते हैं। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। बुजुर्गों का ख्याल रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थियों को जरूरी जानकारी मिलेगी।

वृश्चिक : आज आपका शत्रुओं से सावधान रहना होगा। नया कारोबार की शुरूआत कर सकते हैं। अपने लाइफ पार्टनर की सलाह जरूर लें। पारिवारिक कार्य के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन खुशनुमा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। आपको सुखद सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। यात्रा करने से बचें। निवेश को टालें। आज ज्यादा खर्च हो सकता है।

धनु : अनजान लोगों से सावधान रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परेशानी में फंस सकते हैं। सोच विचारकर किसी मुद्दे पर बात करें। आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। दिनभर किसी न किसी से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा। नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो सकता है। नया मकान खरीद सकते हैं। गैरजरूरी खर्च करने से बचें। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।

मकर : आज गैरजरूरी कार्यों में समय नष्ट कर सकते हैं। किसी से विवाद होने की आशंका है। खानपान का विशेष ध्यान रखें। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। जिम्मेदारी को पूरा करने में विलंब होगा। आर्थिक लाभ में कमी रहेगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन भर व्यस्तता रहेगी। जोखिम वाले कार्य कर सकते हैं। सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ : आज का दिन चिंता में बीतेगा। किसी की तबियत खराब होने से परेशान रहेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपनी किसी योजना का खुलासा कर सकते हैं। आज आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे। दर्शन के लिए मंदिर जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भौतिक सुख के संसाधन जुटा सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। लोगों से लेनदेन न करें।

मीन : आज धर्मकर्म में मन लगेगा। आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन को नई दिशा देगी। अपने लाइफ पार्टनर से बेहतर सामंजस्य के चलते आप खुश रहेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसायियों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, नई योजनाएं बनेंगी। संबंधियों के साथ सार्थक चर्चा हो सकती है। मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

उपाय :- जीवन की रुकावटें दूर करने के लिए आज काले कुत्ते को रोटी, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाना डालें। और साथ ही तेल से बने पदार्थ गरीब व्यक्ति को खिलाएं , जिससे आपका जीवन सुखी हो जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!