
जालंधर (हितेश सूरी) : महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में श्री शिव मंदिर खन्निया बग़ीची चंदन नगर सोडल रोड जालंधर में धार्मिक समारोह का आयोजन बड़ी धूम-धाम व श्रद्धापूर्वक किया गया l समारोह में सर्वप्रथम आचार्य कुलदीप पंडित जी वृंदावन वाले द्वारा मंत्रोच्चारण कर पूरी विधि-विधान से श्री रामायण के पाठ का भोग डाला गिया। समारोह में विशेष तौर पर श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा व उनके सपुत्र आरुष चड्ढा, हसन सोनी, रजनीश धीर, संजीव थापर, जानी पूरी, जसविंदर सिंह मक्कर, सुनील भल्ला, मनीष कुमार, रिंकु मोदी, अशोक पूरी व अन्य गणमान्यों ने शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया l इस दौरान मंदिर प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार विनोद खन्ना, पवन खन्ना, महेश खन्ना, संजीव खन्ना, दिनेश खन्ना, संजय खन्ना, देविंदर खन्ना, नरेश खन्ना, विकी खन्ना, सक्षम खन्ना व निशु खन्ना ने सभी मेहमानों का हार्दिक स्वागत किया l समारोह में महिला संकीर्तन मंडली की तरफ से सुनीता खन्ना, आरती पूरी, नेहा अरोड़ा, सरोज वर्मा, किरण चोपड़ा, जसमीन मक्कर, कुसम खन्ना, वीना जग्गी, संगीता खन्ना, निधि पूरी, कोहिमा गुप्ता, लवली व युविका द्वारा प्रभु की महिमा का गुणगान किया गया। वही मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा भक्तों के लिए पूरी छोले, आलू व खीर का लंगर लगाया गया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार दिनेश खन्ना ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रदीप मोहिंद्रू , रवि कुमार, लवी पूरी, यतिन कपूर, सुभाष भगत, मनीष खन्ना, दिव्य पूरी, मनसीरत मक्कर, युवी पूरी, सोमनाथ भगत, नवाब मक्कर, हेमंत खन्ना, नीरज दत्ता, सृष्टि खन्ना, तनवी अग्रवाल, सुनील दत्त व अन्य उपस्तिथ रहे l