BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

♦श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की द्वितीय बैठक संपन्न
♦पं केवल कृष्ण शर्मा व पं रवि शंकर शंकर शर्मा ने श्री गीता जयंती पर मंदिरों एवं घरों में दीपमाला करने का किया अनुरोध
♦3 दिसम्बर को होगा भव्य शोभायात्रा का आयोजन : राहुल बाहरी, प्रमोद मल्होत्रा

जालंधर (हितेश सूरी) : पदम् श्री विजय विजय कुमार चोपड़ा के सरंक्षण व पं केवल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड जालंधर में द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री गीता जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे श्री गीता जयंती महोत्सव के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। गौरतलब है कि बैठक में नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने श्री गीता जयंती महोत्सव में सहयोग देने के सम्बन्ध में अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में विशेष रूप से पधारे अखिल विश्व गीता महामण्डल के संस्थापक पं केवल कृष्ण शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमें अपने बच्चों को श्रीमद् भगवद् गीता को अनिवार्य रूप से पढानी चाहिए क्योकि इसमें समस्त शास्त्रों का सार दिया हुआ है और श्री गीता जी में हर समस्या का हल भी बताया गया है। बता दे कि श्री गीता जयंती महोत्सव को लेकर जालंधर शहर के कोने-कोने में बैठकें का दौर शुरू हो चुका है। बैठक में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने सभी मंदिरो तथा नगरवासियों से श्री गीता जयंती के शुभ अवसर पर श्रीमद् भगवद् गीता जी का पूजन एवं पाठ का आयोजन करें और साथ ही ज्ञान के इस प्रकाश पर्व पर मंदिरों एवं घरों में दीपमाला करें। श्री शर्मा ने सभी से श्री गीता जयंती शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेने तथा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा करके स्वागत करने का अनुरोध किया। इस मौके पर श्री महालक्ष्मी मन्दिर के कोषाध्यक्ष राहुल बाहरी व कमेटी के महासचिव प्रमोद मल्होत्रा ने शहरवासियों से 3 दिसम्बर को जालंधर शहर में आयोजित की जा रही शोभायात्रा तथा श्री गीता जयंती ज्ञान यज्ञ महोत्सव में भाग लेने का आह्वान करते हुए बताया कि श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी द्वारा श्री गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में हिन्द समाचार ग्रांउड में 3 दिसंबर दिन शनिवार को सर्वप्रथम प्रात:10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक श्रीमद् भगवद् गीता महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा तदोपरांत दोपहर 2 बजे श्री राम चौंक से 39वीं भव्य श्री गीता जयंती शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि समस्त संत समाज एवं हिन्द समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा के सरंक्षण में श्री गीता जयंती महोत्सव बड़ी धूम-धाम व श्रद्धा से मनाया जायेगा। गौरतलब है कि पं केवल कृष्ण शर्मा के सानिध्य में शहर के विभिन्न मन्दिरों से भव्य झांकियां शोभायात्रा में शामिल होगी। इस मौके पर कमेटी के सभी पदाधिकरियों ने समूह नगर निवासियों को श्री गीता जयंती महोत्सव में शामिल होनें का सादर निमंत्रण दिया है। इस अवसर पर गुलशन सभ्रवाल, विजय सेठी, अशोक शर्मा, यश पहलवान, सतीश कपूर, श्याम सुन्दर शर्मा, वंदना मेहता, योगेश आनंद, कमलजीत, सतीश जोशी, जुगल जोशी, दविन्दर चोपड़ा, सुमित कालिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!