BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

♦श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तृतीय बैठक संपन्न
♦पं केवल कृष्ण शर्मा ने श्रीमद् भगवद् गीता जी के बारे में दी विस्तृत जानकारी
♦3 दिसम्बर को होगा भव्य शोभायात्रा का आयोजन : पं रविशंकर शर्मा

जालंधर (हितेश सूरी) : पदम् श्री विजय विजय कुमार चोपड़ा के सरंक्षण व पं केवल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से श्री शिव शक्ति मंदिर बैंक एन्क्लेव जालंधर में तृतीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री गीता जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे श्री गीता जयंती महोत्सव के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। गौरतलब है कि बैठक में नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने श्री गीता जयंती महोत्सव में सहयोग देने के सम्बन्ध में अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में विशेष रूप से पधारे अखिल विश्व गीता महामण्डल के संस्थापक पं केवल कृष्ण शर्मा ने अपने सम्बोधन में श्रीमद् भगवद् गीता जी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सभी देशवासियों से विश्व शान्ति एवं मानव कल्याण का संदेश देने वाले श्री गीता जयन्ती महापर्व के शुभ अवसर पर घरों एवं मंदिरों में श्रीमद् भगवद् गीता जी का पूजन एवं पाठ का आयोजन करने के साथ-साथ ज्ञान के इस प्रकाश पर्व पर मंदिरों एवं घरों में दीपमाला करने का आह्वान किया । बता दे कि श्री गीता जयंती महोत्सव को लेकर जालंधर शहर के कोने-कोने में बैठकें का दौर शुरू हो चुका है। बैठक में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने शहरवासियों से 3 दिसम्बर को जालंधर शहर में आयोजित की जा रही शोभायात्रा तथा श्री गीता जयंती ज्ञान यज्ञ महोत्सव में भाग लेने का आह्वान करते हुए बताया कि श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी द्वारा श्री गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में हिन्द समाचार ग्रांउड में 3 दिसंबर दिन शनिवार को सर्वप्रथम प्रात:10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक श्रीमद् भगवद् गीता महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा तदोपरांत दोपहर 2 बजे श्री राम चौंक से 39वीं भव्य श्री गीता जयंती शोभायात्रा निकाली जाएगी।उन्होंने बताया कि श्री गीता जयंती के पावन अवसर पर महानगर में महान साधु सन्तों का आगमन हो रहा है जोकि श्री श्रीमद् भगवद् गीता पर अपने प्रवचनों से शहरवासियों को कृतार्थ करेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि महोत्सव में विशेष रूप से नैमिषारण्य से ब्रह्मर्षि विद्यानन्द सरस्वती जी पधार रहे हैं। श्री शर्मा ने शोभायात्रा मार्ग में आने वाली सभी मार्किट कमेटियों से विभिन्न लंगर और छबील लगाकर तथा पुष्प वर्षा करके भव्य शोभायात्रा का स्वागत करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि समस्त संत समाज एवं हिन्द समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा के सरंक्षण में श्री गीता जयंती महोत्सव बड़ी धूम-धाम व श्रद्धा से मनाया जायेगा। श्री शिव शक्ति मन्दिर के महासचिव अशोक शर्मा ने बैठक में शामिल हुए सभी गणमान्यों का स्वागत किया तथा मंदिर की ओर से दो झांकियां भेजने तथा मंदिर में दीपमाला करने की घोषणा की। गौरतलब है कि पं केवल कृष्ण शर्मा के सानिध्य में शहर के विभिन्न मन्दिरों से भव्य झांकियां शोभायात्रा में शामिल होगी। बैठक में वंदना मेहता और नीरू कपूर ने प्रभु के सुन्दर भजन गाकर माहौल भक्तिमय बना दिया। बैठक में प्रमोद मलहोत्रा, श्याम सुन्दर शर्मा, शशांक शर्मा द्वारा श्री गीता जी का पाठ किया गया। बैठक में सतीश कपूर ने मंच संचालन किया। इस मौके पर कमेटी के सभी पदाधिकरियों ने समूह नगर निवासियों को श्री गीता जयंती महोत्सव में शामिल होनें का सादर निमंत्रण दिया है। इस अवसर पर सर्वश्री राहुल बाहरी, गुलशन सभ्रवाल, यश पहलवान, सुमित कालिया, वासुदेव शर्मा, सुरेन्द्र मोहन घई, नीरज शर्मा, धीरज कुमार राकेश वर्मा, राजीव शर्मा, पंडित संजय शर्मा, जुगल जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!