BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

♦नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अरोड़ा, लम्बी बीमारी के बाद DMC लुधियाना में दोपहर 3 बजे ली अंतिम सांस
♦जालंधर के राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक हल्कों में शोक की लहर

जालंधर (हितेश सूरी) : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज अरोड़ा के निधन की दुःखद खबर मिली है। जिला प्लानिंग बोर्ड, जालंधर के चेयरमैन मनोज अरोड़ा माडल टाऊन मार्किट एसोसिएशन के प्रधान रहे है l वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे व DMC लुधियाना में उपचाराधिन थे व पिछले तीन दिनों से वह वैंटीलेटर पर थे । आज दोपहर लगभग 3 बजे के करीब उनका देहांत हो गया। श्री मनोज अरोड़ा की पार्थिव देह को शाम तक जालंधर लाया जाएगा। कांग्रेसी पार्षद अरुणा अरोड़ा के पति मनोज अरोड़ा अपने राजनीतिक सफर में पूर्व कैबिनेट मंत्री महिन्द्र सिंह के.पी के बहुत करीबी रहे है l परिवारिक सूत्रों के अनुसार स्व. मनोज अरोड़ा का कल संस्कार किया जाएगा l न्यूज़ लिंकर्स परिवार सहित शहर के राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक जगत ने स्व मनोज अरोड़ा को श्रद्धांजलि दी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!