नम आंखों के बीच तुलसीराम अरोड़ा पंचतत्व में विलीन, बड़े बेटे वरिन्द्र अरोड़ा ने दी मुखाग्नि
राजेन्द्र बेरी, चंदन ग्रेवाल, के.डी भंडारी, महेन्द्र भगत, अमरजीत सिंह अमरी, विवेक खन्ना, अनिल सच्चर, योगेश सूरी, अशोक ग्रोवर प्रिंस, विवेक खन्ना, बलजीत प्रिंस सहित सैंकड़ों गणमान्यों ने दी अंतिम विदाई
न्यूज़ लिंकर्स वैब चैनल के मुख्य सम्पादक योगेश सूरी ने स्व. श्री तुलसीराम अरोड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की
जालंधर (हितेश सूरी) : नगर की प्रसिद्ध सामाजिक व धार्मिक शख्सियत स्व. तुलसीराम अरोड़ा का पार्थिव शरीर आज नगर के सैंकड़ों धार्मिक, राजनीतिक,व सामाजिक गणमान्यों की श्रद्धेय उपस्थिति में पंचतत्व में विलीन हो गया l श्री अरोड़ा की पार्थिव देह को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे वीरेन्द्र अरोड़ा ने दी l इस अवसर पर उनके साथ उनके छोटे भाई रवि अरोड़ा भी उपस्थित थे। बता दे कि श्री तुलसीराम अरोड़ा का कल हरिद्वार के लिए जाते वक्त रास्ते में सहारनपुर के पास एक कार दुर्घटना में निधन हो गया था l स्व. तुलसीराम जीवन के अंतिम समय तक श्री सत्य नारायण मन्दिर एस.डी.कालेज रोड़ की प्रबंधक कमेटी से जुड़े रहे l अपने अत्यंत मिलनसार व सौम्य स्वभाव के कारण स्व. तुलसीराम अरोड़ा को लोगों का अत्यंत स्नेह व सम्मान प्राप्त था l आज उनकी अंतिम विदाई के अवसर पर भाजपा की शीर्ष लीडरशिप जिनमें पूर्व विधायक के.डी.भंडारी, महेन्द्र भगत, अमरजीत सिंह अमरी, अनिल सच्चर, श्री रामनवमी उत्सव कमेटी के विवेक खन्ना, गुलशन अरोड़ा (प्रतिनिधि पंजाब केसरी), अशोक ग्रोवर प्रिंस, अकाली नेता चंदन ग्रेवाल, कांग्रेस विधायक राजेन्द्र बेरी, डा. अमित शर्मा, पार्षद बलजीत सिंह प्रिंस, राजू नैय्यर, दविंदर मिंटू, अर्जुन सिंह पप्पी, नरेश विज, सुदेश धवन, पवन धवन, जवाहर सूद, परविन्द्र बहल, प्रेम विज, भारत भूषण, प्रो झांजी, लवलीन वैद्य सहित सैंकडों की संख्या में धार्मिक, सामाजिक व अन्य वर्गों से जुड़े गणमान्य उपस्थित हुए l श्री सत्य नारायण मन्दिर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने भी नम आंखों से श्री अरोड़ा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए l न्यूज़ लिंकर्स वैब चैनल के मुख्य सम्पादक योगेश सूरी ने भी स्व. श्री तुलसीराम अरोड़ा को अंतिम विदाई दी व श्रद्धांजलि अर्पित की l