BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

♦श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की प्रथम बैठक संपन्न
♦पं केवल कृष्ण शर्मा व पं रवि शंकर शंकर शर्मा की अध्यक्षता में होगा 3 दिसम्बर को भव्य शोभायात्रा का आयोजन

जालंधर (हितेश सूरी) : पदम् श्री विजय विजय कुमार चोपड़ा के सरंक्षण व पं केवल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से श्री गीता मन्दिर आदर्श नगर में प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्री गीता जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किये जा रहे श्री गीता जयंती महोत्सव के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया। गौरतलब है कि बैठक में नगर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने श्री गीता जयंती महोत्सव में सहयोग देने के सम्बन्ध में अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक में विशेष रूप से पधारे अखिल विश्व गीता महामण्डल के संस्थापक पं केवल कृष्ण शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि दीन बन्धु भगवान ने श्रीमद् भगवद् गीता में समस्त शास्त्रों का सार दिया हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवद् गीता में कल्याण मय धर्म की व्याख्या है तथा श्री गीता जी में हर समस्या का हल भी बताया गया है। उन्होंने कहा कि श्री गीता जयंती महोत्सव को लेकर नगर वासियों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। बता दे कि श्री गीता जयंती महोत्सव को लेकर जालंधर शहर के कोने-कोने में बैठकें का दौर शुरू हो चुका है। बैठक में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने सभी मंदिरो तथा नगरवासियों से 3 दिसम्बर को जालंधर शहर में आयोजित की जा रही शोभायात्रा तथा श्री गीता जयंती ज्ञान यज्ञ महोत्सव में भाग लेने का आह्वान करते हुए बताया कि श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी द्वारा श्री गीता जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में हिन्द समाचार ग्रांउड में 3 दिसंबर दिन शनिवार को सर्वप्रथम प्रात:10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक श्रीमद् भगवद् गीता महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा तदोपरांत दोपहर 2 बजे श्री राम चौंक से 39वीं भव्य श्री गीता जयंती शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि समस्त संत समाज एवं हिन्द समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक विजय कुमार चोपड़ा के सरंक्षण में श्री गीता जयंती महोत्सव बड़ी धूम-धाम व श्रद्धा से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पं केवल कृष्ण शर्मा के सानिध्य में शहर के विभिन्न मन्दिरों से भव्य झांकियां शोभायात्रा में शामिल होगी। श्री शर्मा ने कहा कि भारत वर्ष में वेद तथा उपनिषद ज्ञान के माध्यम से युगों युगों से ज्ञान परंपरा की अविरल धारा बह रही है । उन्होंने कहा कि श्री मद् भगवद् गीता को भगवान श्री कृष्ण ने समस्त वेद तथा उपनिषदों के सारगर्भित ज्ञान के रूप में कहा है। उन्होंने कहा कि श्री गीता जयन्ती महापर्व ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने वाला ज्ञान का प्रकाश पर्व है। उन्होंने कहा कि ज्ञान की ज्योति जगाने वाला यह पर्व अज्ञानता के अंधकार को दूर करने वाला पर्व है। इस मौके पर कमेटी के सभी पदाधिकरियों ने समूह नगर निवासियों को श्री गीता जयंती महोत्सव में शामिल होनें का सादर निमंत्रण दिया है। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान समीर मरवाहा गोल्डी, प्रमोद मल्होत्रा, यश पहलवान, वंदना मेहता, सतीश कपूर, यशपाल सफरी, अशोक शर्मा, विनोद शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, योगेश आनंद, प्रेम कपूर, के बी श्रीधर, नरिंदर शर्मा, दविंदर चोपड़ा, राजन सोनी, सतीश जोशी, रमेश ग्रेवाल, सुरेश अरोड़ा, राम कृष्ण सैनी, शम्मी कनौजिया, रमेश निश्चल, प्रकाश शर्मा, वरिंदर शर्मा, सुनील शर्मा, सुभाष अरोड़ा, जुगल जोशी, सपना मनराय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!