
जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : महानगर के सामाजिक व धार्मिक रत्न सेंट सॉल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और पीपीआर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा का आज आकस्मिक निधन हो गया है। धार्मिक विचारों एवं विनम्र स्वभाव के मालिक 72 वर्षीया स्व. श्री अनिल चोपड़ा के अकस्मात निधन की दुखद खबर सुनते ही उनके बेटे राजन चोपड़ा व प्रिंस चोपड़ा सहित समस्त चोपड़ा परिवार को सांत्वना देने के लिए शहर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनितिक वर्ग से जुड़े लोग उनके निवास स्थान पहुंच रहे है। स्व. श्री अनिल चोपड़ा का अंतिम संस्कार मॉडल टाउन स्थित शमशानघाट में शाम 5 बजे हजारों भावपूर्ण आंखों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। स्व. श्री अनिल चोपड़ा के निधन से महानगर के सारे धार्मिक व सामाजिक समाज में गहन शोक का वातावरण बन गया है। इस दौरान हिन्द समाचार पत्र समूह के पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा, संयुक्त सम्पादक श्री अविनाश चोपड़ा, डा. विजय महाजन, न्यूज़ लिंकर्स के सम्पादक योगेश सूरी, डा. संजीव शर्मा, डा. बलराज गुप्ता, श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा, योग गुरु वीरेंदर शर्मा, डा. मुकेश वालिया, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पवन रल्हन, सुरेश धीर (बॉबी), गुन्नू आहूजा (अमेरिका), श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, बबल पहलवान, अमित टोनी, राजनीतिक विश्लेषक अजय अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, डेमोक्रेटिक भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजिंदर गिल, एडवोकेट आदित्य जैन, एडवोकेट विकास भारद्वाज, एडवोकेट हितेश सूरी, एडवोकेट प्रतीक वधवा, एडवोकेट पी.पी सिंह आहलूवालिया, पूर्व विधायक के.डी भंडारी, पार्षद अश्वनी ढंड, समाज सेवक विकास ढांडा, पूर्व पार्षद बलजीत सिंह प्रिंस, रोहित ढंड, दोआबा खालसा स्कूल मार्केट एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर सिंह सैनी, पंजाब केसरी प्रतिनिधि गुलशन अरोड़ा, चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा, उप-प्रधान आरुष चड्ढा, संदीप शर्मा, रजनीश अरोड़ा शैंटी, कांग्रेसी नेता राजिंदर बेरी, लवी सोहल ने श्री अनिल चोपड़ा के निधन पर चोपड़ा परिवार से गहन संवेदना प्रकट की है।










