BREAKINGNATIONALNEW DELHIPOLITICSUTTAR PRADESH

♦यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का हुआ निधन
♦राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्य नाथ सहित कई दिग्गज नेताओं ने स्व. मुलायम यादव के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त

नई दिल्ली/उत्तर प्रदेश (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार 82 वर्षीया मुलायम सिंह यादव ने सुबह 8ः16 मिनट पर अंतिम सांस ली है। बता दे कि वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे तथा उनके फेफड़े और किडनी उनका साथ नहीं दे रहे थी। जिसके चलते आज उनका निधन हो गया है। उल्लेखनीय है कि स्व मुलायम यादव को 22 अगस्त को मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था और 1 अक्टूबर की रात को मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया था, यहां पर एक डॉक्टरों का पैनल उनका इलाज कर रहा था तथा उन्हें वेंटिलेटर पर रखने के बाद भी उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। बता दे कि यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। स्व यादव ने रक्षा मंत्री के रूप में एक मजबूत भारत के लिए काम किया था। स्व यादव के संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे। वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिरोमणि अकाली दल के पंजाब प्रधान सुखबीर बादल सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने मुलायम सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा उनके परिवार एवं प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!