BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJABRELIGIOUS

10 अप्रैल को श्री राम नवमीं शोभायात्रा को लेकर नगरवासियों में भारी उत्साह!!
24 मार्च को अम्बिका कालोनी व विकासपुरी से निकलेगी भव्य प्रभातफेरी : सुमित कालिया
इलाके के हर घर से होगी पुष्प वर्षा : संजीव कैरम, अनिल नीटा

जालंधर (हितेश सूरी) : श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के अध्यक्ष पदमश्री विजय चोपड़ा की अधयक्षता मे 10 अप्रैल को श्री राम चौक कंपनी बाग से निकाली जा रही श्री राम नवमी शोभायात्रा के उपलक्ष्य में शहर की सभी धार्मिक समाजिक संस्थाओ में भारी उत्साह है। हर गली मोहल्ले मे राम-नाम की धुने चल रही है l इस श्रृखंला में शहर की अलग-अलग सोसाइटियों द्वारा अपने इलाके में प्रभातफेरियों का आयोजन किया जा रहा है l इसी श्रखंला में 24 मार्च को श्री राधा कृष्ण मंदिर, अम्बिका कालोनी से प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अम्बिका कालोनी, न्यू संतोखपुरा, विकासपुरी की विभिन्न गलियों से होते हुए विकासपुरी वैलफेयर सोसाईटी के सहयोग से विकासपुरी पार्क में संपन्न होगी। आज इस उपलक्ष्य में प्रभातफेरी के आयोजक सुमित कालिया द्वारा विकासपुरी वैलफेयर सोसाईटी के पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की गयी। इस दौरान प्रधान संजीव कैरम व उप-प्रधान अनिल नीटा ने कहा कि प्रभातफेरी के परिक्रमा मार्ग मे पुष्प वर्षा व हरेक घर की तरफ प्रभातफेरी का भव्य स्वागत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम भक्तों के लिए विशाल लंगर का आयोजन भी किया जायेगा। इस मौके पर सुमित कालिया ने बताया कि प्रभातफेरी के उपलक्ष्य मे अगली मीटिंग 20 मार्च को सांय 5 बजे माता वैष्णो देवी मंदिर, अम्बिका कॉलोनी के हाल में होगी, जिसमे 24 मार्च को निकलने वाली प्रभातफेरी की तैयारियों का जायजा लेकर अंतिम रूप दिया जायेगा। इस अवसर पर कैशियर मनिंदर चड्ढा, नरेश शर्मा, गुरनीत सचदेवा, रुपनीत सचदेवा, सोनु, मोनु, गोगना, राज कुमार, पी पी सिह व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!