BREAKINGCHANDIGARHDOABAJALANDHARMAJHAMALWAPOLITICSPUNJAB

♦️आप सरकार का बड़ा फैसला!!
♦️पूर्व कांग्रेस विधायक राजेन्द्र बेरी सहित 122 पूर्व विधायकों व मंत्रियों की सुरक्षा वापिस!!

चंडीगढ़/जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरो) : पंजाब में आप की सरकार आते ही कांग्रेस मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस ले ली गई है। पंजाब के A.D.G.P. (SECURITY) ने इस संबंध में प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारियों को लिखित आदेश जारी किए हैं। सभी पूर्व मंत्रियों और विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं। इन मंत्रियों और विधायकों में जालंधर केन्द्रीय के पूर्व विधायक राजेन्द्र बेरी, पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, मनप्रीत सिंह बादल, राज कुमार वेरका, भारत भूषण आशु, ब्रह्म मोहिंद्रा, संगत सिंह गिलजियां, रणदीप सिंह नाभा, अजायब सिंह भट्टी, राणा के.पी. सिंह, रजिया सुल्ताना, गुरप्रीत सिंह कांगड़, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, अरुणा चौधरी, राणा गुरजीत सिंह अहम रूप से शामिल हैं। इनके अलावा बरिंदरमीत सिंह, सुखपाल सिंह भुल्लर, कुलजीत सिंह नागरा, कुशलदीप सिंह कीकी ढिल्लों, सुनील दुत्ती, कुलदीप सिंह वैद, संजय तलवार, सुखविंदर सिंह डैनी, हरप्रताप सिंह अजनाला, संतोख सिंह भलाईपुर, जगदेव सिंह कमलू आदि कई पूर्व विधायक भी शामिल हैं। कुल 122 पूर्व मंत्रियों व विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के आदेश जारी किए गए हैं। हुक्मों में कहा गया है कि इन मंत्रियों व विधायकों की सुरक्षा वापस लेने के तुरंत बाद संबंधित यूनिट को सूचित किया जाए। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि अदालती आदेशों पर जिन मंत्रियों व विधायकों को सुरक्षा मिली थी वह वापस न ली जाए। यदि किसी पूर्व मंत्री या विधायक को किसी खतरे की जानकारी है तो इसकी सुरक्षा वापस लेने से पहले A.D.G.P. (SECURITY) से क्लीयरैंस ली जाए।

[highlight color=”red”]पढ़ें आदेश की कॉपी :-[/highlight] order copy

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!