जालंधर (हितेश सूरी) : जालंधर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू को 175993 वोटो से हराया है। बता दे कि कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी को कुल 390053 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 214060, आम आदमी पार्टी के पवन कुमार टीनू को 208889, शिअद के मोहिंदर सिंह केपी को 67911, बसपा के बलविंदर कुमार को 64941 व आज़ाद उम्मीदवार नीटू शटरांवाला को 1879 वोट मिले हैं।चरणजीत चन्नी ने चुनाव जीतने के बाद अपने परिवार व समर्थकों सहित काउंटिंग सेंटर पहुंचकर अपना सर्टिफिकेट प्राप्त किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने समर्थकों और जनता का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि कांग्रेस के प्रति जालंधर का प्यार था, जो आज कांग्रेस पार्टी ने जालंधर में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद जालंधर में ऐसा पहली बार हुआ है कि करीब पौने दो लाख ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सबसे बड़ी जीत जालंधर में कांग्रेस ने दर्ज की है।
Related Articles
🔴कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा – आम आदमी पार्टी ने कुनबा जोड़ा ; बड़ी मशक्तों से बना मेयर ; महिला पार्षद को नहीं मिला कोई पद
🔴आप कैडर के पार्षदों को नहीं मिली प्राथमिकता, वर्कर से लेकर हल्का इंचार्ज और चेयरमैन दुविधा मे ; अधिकांश नेता घिसट पुस्ट के कार्यक्रम मे हुए शामिल
12/01/2025
आप विधायक की गोली लगने से हुई मौत: लुधियाना में बाजार बंद, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, जांच में जुटी पुलिस ; मौत से पहले विधायक की चौंकाने वाली गतिविधियां आयी सामने
11/01/2025