AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHCRIMEDOABAEDUCATIONFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

पटियाला रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के बाद स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी : ईमेल मिलते ही अलर्ट, बच्चों को सुरक्षित घर भेजा; जांच में जुटी पुलिस

जालंधर (योगेश सूरी) : पटियाला रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के बाद अब फ़िर पटियाला के प्रतिष्ठित स्कूलों को धमकी भरा ईमेल मिला है। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों को मैसेज भेजकर उनसे बच्चों को स्कूल से घर वापस ले जाने का अनुरोध किया है। स्कूल प्रशासन ने धमकी भरा ईमेल देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों की गहन तलाशी ली है। वहीं स्कूलों द्वारा अभिभावकों को भेजे गए संदेशों में कहा गया कि “अप्रिय स्थिति और सुरक्षा कारणों से स्कूल बंद रहेगा, कृपया तुरंत आकर अपने बच्चों को ले जाएं।” स्कूलों से सूचना मिलने के बाद अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!