AMRITSARBARNALABATHINDABEPARDABREAKINGCHANDIGARHCRIMEDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

पटियाला में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड आतंकी गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत गिरफ्तार, कई आतंकी हमलों से जुड़ा है आतंकी बाबा बेअंत का नाम

जालंधर (योगेश सूरी) : पटियाला के शंभू इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है । मिली जानकारी के मुताबिक एसएसओसी अमृतसर, पटियाला पुलिस और सीआई पठानकोट की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी आतंकी गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत पुत्र मुख्तार सिंह निवासी बेदीपुर, थाना धारीवाल, जिला गुरदासपुर को गिरफ्तार किया गया है, जो इस मामले का प्रमुख मास्टरमाइंड माना जा रहा है।पुलिस जांच के मुताबिक आतंकी गुरजिंदर सिंह का संबंध शंभू ब्लास्ट के साथ-साथ सरहिंद रेलवे ट्रैक विस्फोट और मोगा स्थित सीआईए कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले से भी जुड़ा हुआ है। सुरक्षा जांच एजेंसियों का कहना है कि ये सभी घटनाएं विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर अंजाम दी गई थीं, जो राज्य में अस्थिरता फैलाने की कोशिश कर रहे थे।इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी की गई है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि आतंकी गुरजिंदर सिंह उर्फ बाबा बेअंत ने मृतक आतंकी जगरूप सिंह के साथ मिलकर शंभू जाकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आतंकी बहुत सावधानी बरतते हुए अलग-अलग ट्रेनों से वहां पहुंचे थे और आपस में समन्वय बनाए रखा था। पुलिस जांच में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इन तथ्यों की पुष्टि की गई है, जिससे साफ है कि इस मामले में मुख्य आरोपी आतंकी बाबा बेअंत और आतंकी जगरूप सिंह जूपा है। वही आतंकी जगरूप सिंह जूपा खालिस्तानी समर्थक व सांसद अमृतपाल सिंह का काफी करीबी बताया जा रहा है। इसके अलावा, इस मॉड्यूल के मलेशिया स्थित हैंडलर्स की पहचान कर ली गई है तथा उनका संबंध अमेरिका में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान में बैठे सरगनाओं से पाया गया है। पूरे आतंकी नेटवर्क का खुलासा कर लिया गया है। पंजाब पुलिस इस मामले की साइंटिफिक और टेक्निकल तरीके से जांच कर रही है । फिलहाल पुलिस गहन जांच में जुटी हुई है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!