BREAKINGDOABAJALANDHARNATIONALPOLITICSPUNJABRELIGIOUS

♦सभी धर्मो के लोगो के बीच सद्भाव और शांति स्थापित करेगा भव्य श्री राम मंदिर : मनोरंजन कालिया
♦भारतीय संस्कृति एवं धर्म की समृद्धि को प्रदर्शित करेगा भव्य श्री राम मंदिर : अमरजीत अमरी
♦पीएम मोदी के आह्वान को मान्यता देते हुए अपने-अपने घरों में दीये जलाकर मनाये दीपावली पर्व : बलजीत प्रिंस

जालंधर (हितेश सूरी) : 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर पूरी दुनिया में उच्च स्तर पर महा दीपावली पर्व मनाने की तैयारी की जा रही है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया

इस सम्बन्ध में पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने सभी देशवासियों को 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में होने वाले श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है और इस दिन को महान दीपावली मनाने के लिए श्री राम भक्तो में भारी उत्साह पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली है जो प्रभु श्री राम जी के मंदिर का निर्माण आँखों के सामने होते हुए देख रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी, आर.एस.एस प्रमुख श्री मोहन भागवत एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्य नाथ योगी एवं मंदिर ट्रस्ट के प्रधान महंत नृत्य गोपाल दास जी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि श्री राम के आदर्श जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हर जगह श्री राम नाम की गूंज होगी। उन्होंने कहा कि भव्य श्री राम मंदिर सभी धर्मो के लोगो के बीच सद्भाव और शांति स्थापित करेगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की टीम एवं पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह अमरी

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की टीम एवं पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह अमरी ने सभी देशवासियों को 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में होने वाले श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री राम मंदिर भारतीय संस्कृति एवं धर्म की समृद्धि को प्रदर्शित करेगा। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म शास्त्रों के अनुसार राम सिर्फ एक नाम नहीं अपितु एक मंत्र है, जिसका नित्य स्मरण करने से सभी दुःखों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम नाम के उच्चारण से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति लगातार राम जप करता रहता है तो रोम-रोम में प्रभु श्रीराम बस जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में भक्तों के पहुंचने के मार्ग को आसान बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाया गया, जिसका नामांकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर हुआ है।

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह प्रिंस

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष बलजीत सिंह प्रिंस ने सभी देशवासियों को 22 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में होने वाले श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देशभर में भगवान श्री राम के जन्म स्थान पर बने मंदिर के उद्घाटन को लेकर देशवासियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशवासी इस दिन को दीवाली पर्व के रूप में मना रहे है। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी बहुत ही भाग्यशाली है, जिनकी होश में मंदिर बना और हम सभी इन ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा कि देशवासी 22 जनवरी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है और अपने घरों, दुकानों, मंदिर व अन्य स्थानों को अयोध्या की तरह सजायेंगे। श्री प्रिंस ने आगे कहा कि सैकड़ों वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर में प्रभु श्री राम लला के विराजमान होने की खुशी में सभी भारतवासी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को मान्यता देते हुए 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीये जलाकर दीपावली पर्व मनाकर प्रभु श्री राम का स्वागत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!