BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी (जठेरे), मोहिंद्रू व बाहरी बिरादरी का 61वां वार्षिक मेला शुरू : ‘एक शाम बाबा केशव नाथ जी के नाम’ कार्यक्रम आयोजित करके मेले का किया श्री गणेश; 19 फरवरी को होगा भव्य समारोह : प्रधान अरुण बाहरी

जालंधर (हितेश सूरी) : श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जठेरे महेन्द्रू बाहरी बिरादरी का 61वाँ वार्षिक मेला 19 फरवरी 2024 दिन सोमवार को बाबा जी के पवित्र समाथि स्थल मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी (जठेरे) महेन्द्रू बाहरी बिरादरी सभा, शेर सिंह कॉलोनी, बस्ती पीरदाद रोड, जालंधर शहर में बड़ी धूम-धाम व श्रद्धा से मनाया जा रहा है। मंदिर प्रांगण में बाबा जी के मेले के उपलक्ष्य में ‘एक शाम बाबा केशव नाथ जी के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन प्रधान अरुण बाहरी की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम पं अवधेश शुक्ला ने विधिवत गौरी गणपति पूजन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पूजन मे मुख्य यजमान नवनीत बाहरी एवं दीपिका बाहरी रहे। पूजन के उपरांत महिला संकीर्तन मंडली द्वारा बाबा जी का गुणगान किया गया।कार्यक्रम में भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में मेला चेयरमैन राहुल बाहरी, प्रवीन महेन्द्रू व सलिल बाहरी ने मुख्य यजमानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नीरु महेन्द्रू , दीपिका बाहरी, गौरी महेन्द्रू , अनिता महेन्द्रू , सिममी महेन्द्रू , आशु बाहरी, बेबी महेन्द्रू , रेखा महेन्द्रू , सिल्पा महेन्द्रू , रति बाहरी, रितीका महेन्द्रू , भावना बाहरी, सलौनी बाहरी, राधिका कपूर, सुरभी, समायरा, अमायरा, अभमायशा, सिशिका, अनुश्री, सुहानी आदि ने बाबा जी की महिमा का गुणगान करके भक्तिमय माहौल बना दिया। इस अवसर पर के.के बाहरी, रजत महेन्द्रू , दीपक महेन्द्रू , राकेश बाहरी, पुनीत महेन्द्रू , सतीश महेन्द्रू , राजीव महेन्द्रू , मनोज महेन्द्रू , रविंदर महेन्द्रू , संचित महेन्द्रू , सोरव बाहरी, गौरव बाहरी, संदीप कपूर व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!