#JALANDHAR MUNICIPAL CORPORATION ELECTIONSBREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

♦अश्वनी भंडारी होंगे भाजपा शहरी के नए कार्यकारी अध्यक्ष
♦भाजपा ने इस नक्शे को अधूरा व पक्षपाती सुविधा अनुसार तैयार हुआ नक़्शा बताया : अश्वनी भंडारी
♦अशोक सरीन हिक्की, विवेक खन्ना, अमरजीत अमरी, बलजीत प्रिंस, हनी कंबोज व अन्य ने नक़्शे को लेकर जताया ऐतराज

जालंधर (हितेश सूरी) : वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी भंडारी को भाजपा शहरी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ निजी कारणों से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा 23 जून से लेकर 28 जून तक शहर में उपलब्ध नही होंगे, इसलिए सुशील शर्मा के स्थान पर नए कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति की गयी है।ज़िला प्रधान सुशील शर्मा ने जालंधर नगर निगम चुनावो के लगे नक्शे को लेकर शोध कमेटी का गठन किया था, जिसमे कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोरंजन कालिया, ज़िला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, पूर्व मेयर राकेश राठौर, प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, जालंधर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे इंदर इक़बाल सिंह अटवाल, पूर्व विधायक के.ड़ी भंडारी, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, डा. शिव दयाल माली, राजीव ढींगरा, भगवंत प्रभाकर, राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी को शामिल किया गया है। आज नव-नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी भंडारी के नेतृत्व मे जालंधर भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल नगर निगम कार्यालय मे नक्शे को देखने गया, जिसे देखकर सभी भाजपा नेताओ ने ऐतराज़ जाहिर किया है।

भाजपा शहरी के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी भंडारी

इस मौके पर अश्वनी भंडारी ने कहा कि जालंधर नगर निगम चुनावों के लिए भाजपा बिलकुल तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस नक्शे को अधूरा व पक्षपाती सुविधा अनुसार तैयार हुआ नक़्शा घोषित करती है। उन्होंने कहा कि नक्शे मे खामियों को देखते हुए शोध कमेटी का गठन किया है जोकि प्रशासन से प्रत्यक्ष रूप से इस नक्शे में बदलाव और कमियों को दूर करने के लिये अपने सुझाव देगी। इस अवसर पर ज़िला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक खन्ना, पूर्व पार्षद बलजीत सिंह प्रिंस, जिला भाजपा उप-प्रधान हनी कंबोज, राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी, अजय चोपड़ा, योगेश मल्होत्रा व अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!