BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

♦दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में खाटू श्याम और बाला जी की चौंकी सम्पन्न : साहिल भट्टी, गौरव मेहरा
♦बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा पर्व : आरुष चड्ढा
♦चौंकी में विशेष रुप में पहुंचे समाज सेवक दविंदर रोनी, अभिमन्यु घई व अन्य गणमान्यों को किया सम्मानित : वरुण अरोड़ा, कुणाल अरोड़ा

जालंधर (हितेश सूरी) : बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में बाला जी सेवा दल ग्रुप (रजि) द्वारा खाटू श्याम जी महाराज और बाला जी महाराज की विशाल चौंकी का आयोजन निवीं चक्की में किया गया, जिसमे बाला जी के 11 नए स्वरूप पानीपत से लाये गए। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के पदाधिकारी साहिल भट्टी, गौरव मेहरा ने बताया कि बाला जी सेवा दल ग्रुप द्वारा इस बार दशहरा पर्व बहुत धूम-धाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व को लेकर संस्था द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वही संस्था के पदाधिकारी वरुण अरोड़ा व कुणाल अरोड़ा ने बताया कि पानीपत से बाला जी महाराज के 11 नए स्वरूप चौंकी में लाये गए, जोकि चौंकी में आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने कहा कि चौंकी में बाला जी महाराज और खाटू श्याम जी महाराज की महिमा का गुणगान करने वाली भजन मंडली ने सारा वातावरण भक्तिमय बना दिया। उन्होंने कहा कि आज निवीं चक्की के पास हवन यज्ञ किया गया, जिसमे सभी गणमान्यों ने अपनी आहुतियां दी।

चौंकी में श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के उप-चेयरमैन एवं चड्ढा बिरादरी के उप-प्रधान आरुष चड्ढा ने अपनी हाजिरी लगवाकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर आरुष चड्ढा ने बाला जी सेवा दल ग्रुप को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि दशहरा पर्व को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री बाला जी सेवा दल ग्रुप द्वारा यह सभी नेक कार्य प्रभु की कृपा से संपन्न हो रहे है। उन्होंने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक के साथ-साथ झूठ पर सच की जीत का प्रतीक है। चौंकी में वशेष तौर पर समाज सेवक दविंदर सिंह रोनी, समाज सेवक अभिमन्यु घई, दीपांशु मल्होत्रा, साजन सहित अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर आरुष चड्ढा, साहिल भट्टी, गौरव मेहरा, वरुण अरोड़ा व कुणाल अरोड़ा ने गणमान्यों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!