AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGCHANDIGARHDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNATIONALNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPOLITICSPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

किसान अंदोलन पर मूसेवाला को याद किया पिता ने : X पर डाली पोस्ट, बोले- खेती के बेहद करीब था बेटा ; जिंदा होता तो संघर्ष में सबसे आगे दिखता

जालंधर (योगेश सूरी) : किसान आंदोलन व किसानों के दिल्ली कूच के बीच पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भावुक होकर अपने बेटे को याद किया। बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट लिखी है। पोस्ट में किसानी के लिए मूसेवाला के प्यार को भी बयान किया है। गौरतलब है कि 29 जून 2022 को मूसेवाला का कत्ल कर दिया गया था। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कहा- खेती मेरे बेटे सिद्धू मूसेवाला के बहुत करीब थी। उनके दिल में ट्रैक्टर के लिए जुनून था। अपनी मिट्टी के प्रति उनके प्यार ने उन्हें किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों के लिए जी-जान से अभियान चलाया और अगर आज वे जीवित होते तो इस संघर्ष में सबसे आगे होते।

खेती से था मूसेवाला को प्यार
गौरतलब है कि ढाई साल पहले शुरू हुए किसान आंदोलन में सिद्धू मूसेवाला ने इसका समर्थन किया था। सिद्धू मूसेवाला चाहे म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग बन गए थे। करोड़ों रुपए की उनकी संपत्ति देश व विदेश में थी। लेकिन ट्रैक्टर के लिए उनका प्यार हमेशा रहा। भारत में जब भी वे रहते, रात अपने घर गांव मूसा लौट आते थे।यहां बड़े सिंगर होते हुए भी उनके फैंस उन्हें खेतों में काम करते देखते थे। इतना ही नहीं, जब गांव मूसा में सिद्धू मूसेवाला का आलीशान घर बन रहा था, तो भी सिद्धू खुद अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट‌्टी लाद कर लाया करते थे।

गीतों में था 5911 ट्रैक्टर
सिद्धू मूसेवाला के गीतों में भी 5911 का जिक्र कई बार सुनने को मिलता है। मूसेवाला के कलेक्शन गाड़ियों के साथ-साथ 1 नहीं 4 से पांच 5911 ट्रैक्टर थे। जिन्हें सिद्धू मूसेवाला अपने गीतों में भी दिखाया करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!