AMRITSARBARNALABATHINDABREAKINGDOABAFARIDKOTFATEHGARH SAHIBFAZILKAFIROZPURGURDASPURHOSHIARPURJALANDHARKAPURTHALALUDHIANAMAJHAMALERKOTLAMALWAMANSAMOGAMOHALIMUKTSARNAWANSHAHRPATHANKOTPATIALAPHAGWARAPOLITICSPUNJABROPARSANGRURTARN TARAN

लोकसभा चुनावों एवं नगर निगम चुनावों से पहले पंजाब भाजपा में बड़ा फेरबदल : 35 जिला प्रधानों, 5 कन्वीनर विभाग एवं सैल, 4 प्रवक्ता एवं मीडिया पैनेलिस्ट और 3 अनुशासनात्मक समिति की हुई नियुक्तियां ; सुशील शर्मा तीसरी बार जालंधर शहर के जिलाध्यक्ष नियुक्त
अशोक सरीन हिक्की बोले- सुशील शर्मा के नेतृत्व में पार्टी की मज़बूती के लिए करूँगा काम, पार्टी के लिए मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता को नई कार्यकारणी में मिलेगी जगह

जालंधर (हितेश सूरी) : आगामी लोकसभा चुनावों एवं नगर निगम चुनावों से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बड़ा फेरबदल किया है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की सहमति व उचित प्रवानगी पर भाजपा के पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश इकाई ने यह ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के 35 – जिला प्रधानों, 5 – कन्वीनर विभाग एवं सैल, 4 – प्रवक्ता एवं मीडिया पैनेलिस्ट व 3 – अनुशासनात्मक समिति की नियुक्ति हुई है। भाजपा के पंजाब सुनील जाखड़ ने जिला प्रधानों के नामों की जो सूची जारी की है, उसमे ज्यादातर उन पार्टी के कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है जो पार्टी से लंबे समय से जुड़े है और एक्टिव है। इसी श्रृंखला में सुशील शर्मा को जालंधर शहरी, दीदार सिंह भट्टी को श्री फतेहगढ़ साहिब, संजीव बिट्टू को पटियाला शहरी, रंजीत सिंह खोजेवाल को कपूरथला के भाजपा जिलाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। वही सुशील शर्मा को तीसरी बार जालंधर शहर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, पूर्व विधायकों, युवा नेताओं एवं ज़िले के समूह पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सुशील शर्मा को शुभकामनाएं दी जा रही है।

भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की

न्यूज़ लिंकर्स के साथ विशेष बातचीत दौरान जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि मै महसूस ही नहीं करता हूँ कि सुशील शर्मा प्रधान बना है, वह (सुशील शर्मा) नहीं मै जिला प्रधान बना हूँ, जिसका कारण है कि सुशील शर्मा के नेतृत्व में मैंने बहुत कुछ सीखा है और आने वाले समय में भी पार्टी की मज़बूती के लिए काम करूँगा। उन्होंने कहा कि सुशील शर्मा द्वारा जल्द ही नई कार्यकारणी का भी ऐलान किया जायेगा। जिला महामंत्री हिक्की ने आगे कहा कि भाजपा में हर चेहरे चाहे वह नया हो या फिर पुराना हो, सभी को मौका दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर उस पार्टी कार्यकर्ता को मौका दिया जायेगा जो पार्टी के लिए मेहनत कर रहा है। सूची निम्नलिखित है :-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!