BREAKINGDOABAJALANDHARPOLITICSPUNJAB

पूर्व पीएम स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि पर मनोरंजन कालिया ने किया नमन, अपने समर्थकों सहित अर्पित की पुष्पांजलि

जालंधर (हितेश सूरी) : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने अपने आवास पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया, जिसमे सभी गणमान्यों ने स्व. श्री वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें याद किया। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प माला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि श्री वाजपेयी एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने कहा कि श्री वाजपेयी को अच्छे राजनेता, अतुलनीय वक्ता, कवि, कुशल प्रशासक के रूप में भी याद किया जाता है। श्री कालिया ने कहा कि यदि भारत के पहले प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किया जाता है तो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को शक्तिशाली भारत के निर्माता के रूप में याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर डा मुकेश वालिया, आशीष चोपड़ा, रजत महेन्द्रू, वरिंदर शर्मा, रमेश सचदेवा, प्रदीप कपानिया, राकेश कालिया, महिंदरपाल, नरेश विज, डंपी सिक्का, डा. रमेश कंबोज, डा. जोगिंदर अरोड़ा, अजीत भारद्वाज, भगत मनोहर लाल, विपन शर्मा, पुनित शुक्ला, गुरमीत सिंह निक्का, जसबीर सिंह जज, चिराग, विजय सभरवाल, वरिंदर कुमार बिट्टा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!