RELIGIOUS

पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा के सरंक्षण में श्री गीता जयंती महोत्सव शुरु!!
श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी द्वारा श्री रामायण पाठ शुरु, शोभायात्रा कल!!

जालंधर (हितेश सूरी) : पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा के सरंक्षण में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से आज जनता मंदिर पक्का बाग में कमेटी के संस्थापक पं केवल कृष्ण शर्मा के नेतृत्व में श्री रामयण जी व गीता जी के पाठ का उच्चारण करके श्री गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया। बता दे कि कमेटी द्वारा पंडित ज्योति प्रकाश व पंडित पुनित पाठक से विधि -विधान से पूजन करवाया गया। कमेटी के प्रधान रवि शंकर शर्मा ने समस्त शहरवासियों को श्री गीता जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि कल सुबह सर्वप्रथम श्री रामायण जी व श्री गीता जी पाठ के भोग के उपरांत कमेटी द्वारा महासम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हिद समाचार ग्रांउड में कल सुबह 10 बजे से 1 बजे तक गीता सत्संग का आयोजन किया जायेगा। श्री रवि शंकर शर्मा ने बताया कि राधा रमण संकीर्तन मंडल द्वारा सम्मेलन में हरिनाम संकीर्तन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में राधा कृष्ण रसिक मंडल के ईशु शर्मा की ओर से पूरे शोभायात्रा मार्ग मे हरिनाम संकीर्तन किया जाएगा। श्री शर्मा ने कहा कि संतों व महापुरूषो के सानिधय मे शोभायात्रा का शुभारंभ कल दोपहर 2 बजे श्री राम चौक कम्पनी बाग से किया जाएगा। इस मौके पर श्री अशोक शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा में श्री गीता जी की पालकी आकर्षण का केंद्र होगी। उन्होंने कहा कि पालकी को फूलों के साथ सुंदर ढंग से गया है। उन्होंने शहरवासियों से पालकी के दर्शन करने के साथ-साथ पुष्प वर्षा करने का आह्वान किया। श्री प्रमोद मलहोत्रा ने कहा कि शोभायात्रा में सुंदर झांकिया देखने योग्य होगी। इस दौरान श्री राहुल बाहरी व श्री सुमित कालिया ने बताया कि शोभायात्रा में नगर परिक्रमा दौरान 51 पंडितों द्वारा शंख बजाएं जाएंगे जोकि शोभायात्रा की शोभा को ओर भी बढ़ाएंगे। इस अवसर पर मोहन लाल शर्मा, गुलशन सभ्रवाल, विजय सेठी, सुनील शर्मा, सतीश कपूर, राधा चौहान, सपना, यश पहलवान, हरीश शर्मा व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!