BREAKINGCHANDIGARHDOABAGURDASPURHARYANAMAJHAMALWANATIONALPOLITICSPUNJAB

पंजाब पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा पंजाब की कानून-व्यवस्था बद से बदतर

गुरदसपुर/जालंधर (न्यूज़ लिंकर्स ब्यूरों) : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देशभर में उच्च स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के गुरदासपुर में विशाल रैली की है। इस दौरान केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमों अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सम्बोधन में कहा कि आम आदमी पार्टी जैसी खोखले वादे करने वाली सरकार हमने नहीं देखी। उन्होंने कहा कि यहां(पंजाब) के सीएम भगवंत मान हैं, लेकिन वह तो यहां रहते ही नहीं है, वो कभी दिल्ली, कभी कोलकाता, कभी चेन्नई तो कभी महाराष्ट्र पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल कही भी जाते हैं, भगवंत मान प्लेन लेकर पहुंच जाते हैं और अब यह समझ में ही नहीं आ रहा कि वह मुख्यमंत्री हैं या पायलट है। केंद्रीय मंत्री शाह ने आगे कहा कि आज तक पंजाब की एक भी महिला के खाते में एक रुपया भी नहीं आया, लेकिन करोड़ों रुपए खर्च कर देश के अखबारों के फ्रंट पेज पर आम आदमी पार्टी की सरकार का विज्ञापन चलता रहता है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान का पूरा समय केजरीवाल की पब्लिसिटी में बीत रहा है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि पंजाब में नशे का कारोबार भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की वजह से पंजाब की कानून-व्यवस्था दिन पर दिन बद से बदतर होती जा रही है। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि आगामी चुनावों में पंजाब की जनता मान से इसका हिसाब मांगेगी। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के सिरसा भी पहुंचे,जहां उनके साथ हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्‌टर भी साथ रहे। बता दे कि गृह मंत्री अमित शाह से पहले वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!