पंजाब में बिक गयी आज लाखो शरबतों की पेटियां ; पढ़ें क्यों ??
जालंधर (हितेश सूरी) : पंजाबी गायक व कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला के क़त्ल के बाद उनके प्रति लोगो का प्यार आज उनके जन्मदिन पर उस समय दिखाई दिया , जब पंजाब भर में ठंडे जल की छबीलों व लंगरों का रिकॉर्ड तोड़ वितरण हुआ। पंजाब के सभी हाईवे पर विशेष रूप से लोगो ने अपने वाहन रोक-रोक कर ठंडे जल की छबीलों का आनंद लेकर सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि भेंट की। पंजाब के एक बड़े शरबत विक्रेता ने बताया कि केवल उन्ही की दुकान से सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन पर लगने वाली ठंडे जल की छबीलों को लेकर सुबह से दोपहर 3 बजे तक एक हज़ार शरबतों की पेटियां बिक चुकी है।
जबकि कई नौजवानों से छबीलों का आयोजन कल करने के लिए कहा गया है। बता दे कि पंजाब में आज सिद्धू मूसेवाला के जन्मदिन को लेकर लाखो पेटियां शरबत बिकने का अनुमान लगाया जा रहा, जिसे सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि सिद्धू मूसेवाला को लेकर पंजाब के नौजवानों व पंजाबियों में कितना प्यार व्याप्त है। नवांशहर से एक बड़े व्यापारी ने न्यूज़ लिंकर्स के साथ विशेष बातचीत दौरान बताया कि अपने 40 साल के व्यापारिक जीवन काल में उन्होंने शरबत की ऐसी रिकॉर्ड तोड़ बिक्री कभी नहीं देखी।