BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJAB

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष विवेक खन्ना के ससुर व पूर्व पार्षद शैली खन्ना के पिता का निधन ; अंतिम संस्कार आज सुबह 12 बजे शमशानघाट नज़दीक ब्यास दरिया, (ब्यास) में होगा सम्पन्न

जालंधर (हितेश सूरी) : गतदिवस भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष विवेक खन्ना के ससुर एवं पूर्व पार्षद शैली खन्ना के पिता श्री बावा भगवंत सिंह जी भल्ला काआकस्मिक निधन हो गया l जालंधर महानगर के सामाजिक व धार्मिक रत्न श्री बावा भगवंत सिंह जी भल्ला के अकस्माक निधन से सारा महानगर स्तब्ध हो गया है।

धार्मिक विचारों एवं विनम्र स्वभाव के मालिक स्व. श्री बावा भगवंत सिंह जी भल्ला का अंतिम संस्कार शमशानघाट नज़दीक ब्यास दरिया, (ब्यास) में आज सुबह 12 : 00 बजे हजारों भावपूर्ण आंखों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। स्व. श्री बावा भगवंत सिंह जी भल्ला के निधन से महानगर के सारे धार्मिक, सामाजिक, राजनितिक, व्यापारिक जगत में गहन शोक का वातावरण बन गया है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री राम नवमी उत्सव कमेटी, श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा, शिव सेना टकसाली (शहीद सुधीर सूरी), चड्ढा बिरादरी, श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी, हिन्द सेवा समिति सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने स्व. श्री भल्ला के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। हिन्द समाचार पत्र समूह के पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा, संयुक्त सम्पादक श्री अविनाश चोपड़ा, शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रवक्ता योगेश सूरी, पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, डा संजीव शर्मा, श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा, योग गुरु वीरेंदर शर्मा, एमडी सभ्रवाल, गुलशन सभ्रवाल, नवल कम्बोज, सुदेश विज, विनोद अग्रवाल, डा मुकेश वालिया, भाजपा नेता अमरजीत सिंह अमरी, युवा भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की,भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक केडी भंडारी, रमन पब्बी, श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के संस्थापक पं केवल कृष्ण शर्मा, पं रवि शंकर शर्मा, श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, अतुल चड्ढा, आरुष चड्ढा, प्रिंस चड्ढा, हनी कम्बोज, प्रिंस अशोक ग्रोवर, पवन कुमार भोडी, सुनील शर्मा ने श्री बावा भगवंत सिंह जी भल्ला के निधन पर गहन संवेदना प्रकट की है। स्व. श्री भल्ला के निधन पर न्यूज़ लिंकर्स टीम गहरा शोक व्यक्त करती है और साथ ही हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!