BREAKINGDOABAJALANDHARPUNJABRELIGIOUS

पंजाब पुलिस के SI सुशील कुमार सैनी (बब्बल पहलवान) की धर्मपत्नी श्रीमती अंजू सैनी की रस्म किरया 28 जनवरी को श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड़ में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक होगी संपन्न

जालंधर (हितेश सूरी) : पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर सुशील कुमार सैनी (बब्बल पहलवान) की धर्मपत्नी श्रीमती अंजू सैनी का 17 जनवरी को अकस्मात निधन हो गया था। स्व. श्रीमती अंजू सैनी के निधन से महानगर के सारे धार्मिक व सामाजिक समाज में गहन शोक का वातावरण बन गया है। धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाली 46 वर्षीया स्व. श्रीमती सैनी के अकस्मात निधन की दु:खद खबर सुनते ही समस्त परिवार को सांत्वना देने को शहर की विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व राजनितिक वर्ग से जुड़े लोग उनके गोपाल नगर स्थित निवास स्थान पहुँच रहे है। धार्मिक, मिलनसार, विनम्र स्वभाव और भगवान पर विशवास रखने वाली स्व. श्रीमती सैनी का अंतिम संस्कार 19 जनवरी को हरनामदास पुरा स्थित शिवपुरी श्मशानघाट में किया गया, जहाँ बड़ी तादाद में लोगो ने पहुँच कर दिवंगत आत्मा को अपनी अंतिम विदाई दी। स्व. श्रीमती अंजू सैनी की आत्मिक शांति हेतु रस्म किरया 28 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड़, जालंधर में संपन्न होगी। स्व. श्रीमती सैनी अपने पीछे पति सुशील कुमार सैनी (बब्बल पहलवान), देवर सतीश सैनी, पुत्र खुशपाल सैनी नितिन (कनाडा), पुत्र कशिश सैनी छोड़ गए है। गौरतलब है कि स्व. श्रीमती अंजू सैनी ने श्री राम नवमी उत्सव कमेटी, श्री देवी तालाब प्रबंधक कमेटी, श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा, चड्ढा बिरादरी, श्री महालक्ष्मी मंदिर प्रबंधक कमेटी, श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी, सिटी वाल्मीकि सभा, पंजाब वाल्मीकि वैलफेयर कमेटी, हिन्द क्रांति दल, हिन्द सेवा समिति, स्त्री सत्संग सभा, कश्यप नौजवान धार्मिक सभा सहित विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के साथ जुड़कर कई नेक कार्य किये। इस अवसर पर हिन्द समाचार पत्र समूह के मुख्य संपादक पदम् श्री विजय कुमार चोपड़ा, पंजाब केसरी पत्र समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश चोपड़ा, पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर, डीसीपी अंकुर गुप्ता, श्री सिद्ध बाबा सोढल सुधार सभा के प्रधान पंकज चड्ढा, न्यूज़ लिंकर्स के मुख्य संपादक योगेश सूरी, श्री राम नवमी उत्सव कमेटी के महासचिव अवनीश अरोड़ा, वीरेंदर शर्मा योगी, विवेक खन्ना, एम.डी सभ्रवाल, गुलशन सभ्रवाल, नवल कम्बोज, सुदेश विज, डा. मुकेश वालिया, श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधक कमेटी के महासचिव राजेश विज, सी.एल कोछड़, राजनितिक विश्लेषक डा. संजीव शर्मा, श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी के संस्थापक पं केवल कृष्ण शर्मा, पं रवि शंकर शर्मा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, सांसद सुशील रिंकू, पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हैनरी, नवनीत नोना (कनाडा), वरिष्ठ आप नेता मुकेश सेठी, कांग्रेसी नेता तेजिंदर बिट्टू, आप नेता दिनेश ढल्ल, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक बावा हैनरी, पूर्व विधायक के.डी भंडारी, शीतल अंगुराल, पूर्व पार्षद दविंदर रोनी, आप नेता जिम्मी कालिया, एडवोकेट पी.पी सिंह आहलूवालिया, पूर्व मेयर जगदीश राज राजा, सिटी वाल्मीकि सभा से राजेश भट्टी, राजेश पदम्, राज कुमार राजू, वरिष्ठ आप नेता चन्दन ग्रेवाल, सुरेश सहगल, श्रीकंठ जज, चड्ढा बिरादरी के प्रधान अतुल चड्ढा, उप-प्रधान आरुष चड्ढा, विशाल चड्डा, विकास चड्डा, आरव चड्डा, दविंदर मल्होत्रा, संदीप शर्मा गुलाबो, अश्वनी नरूला, रजनीश शैंटी, मनमोहन सिंह बिल्ला, पवन कुमार भोढ़ी, मनोज नन्हा, समीर मरवाहा गोल्डी, प्रिंस अशोक ग्रोवर, यशपाल सफरी, सुनीता भारद्वाज, वंदना मेहता, जसलीन सेठी, सेवक धूप फैक्ट्री के संचालक प्रिंस शर्मा, ऋषि शर्मा, कांग्रेसी नेता राजेंदर बेरी, राहुल बाहरी, सुनील शर्मा, सुमित कालिया, मनोज लवली, यश पहलवान, हैप्पी शर्मा सहित अन्य गणमान्यों ने श्रीमती अंजू सैनी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। स्व. श्रीमती अंजू सैनी के निधन पर न्यूज़ लिंकर्स टीम ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है और साथ ही हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि पवित्र आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!